{"_id":"5f9daff18ebc3e9bf228d26e","slug":"night-domenation-kaithal-news-knl49414287","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट डोमिनेशन के दौरान दो मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट डोमिनेशन के दौरान दो मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। आपरेशन नाइट डोमिनेशन के तहत करीब 55 फीसदी पुलिस बल रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक सड़क पर रहा। पुलिस द्वारा 42 सार्वजनिक स्थानों की जांच कर 1334 वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को अवैध पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस व एक खंजर सहित काबू करके उनकी बाइक जब्त कर ली गई। वहीं पर एक नशा तस्कर को बिना नंबर की बाइक पर करीब 500 ग्राम चरस सहित काबू किया गया। पूछताछ के दौरान नशा उपलब्ध करवाने वाला तस्कर 5 हजार रुपये ड्रमगनी सहित गिरफ्तार करके कुल 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि थाना प्रबंधक राजौंद सबइंस्पेक्टर चंद्रभान की अगुवाई में एसआई ईश्वर सिंह, एचसी सुखदेव सिंह, एचसी विक्रम सिंह, ईएचसी अनूप सिंह व एसपीओ सतबीर की टीम बीरबांगड़ा रोड नहर पुल राजौंद पर मौजूद थी। चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की बाइक पर आ रहे आशीष बीरबांगड़ा को काबू किया गया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। जांच में खुलासा हुआ कि वह नशा आरोपी द्वारा टिंकू बिरथे बाहरी से खरीदा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी टिंकू को गिरफ्तार कर 5 हजार रुपये ड्रगमनी बरामद कर ली गई।
अवैध पिस्तौल, 2 कारतूस, खंजर व बाइक बरामद में सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में एएसआई जयभगवान, एचसी रणदीप सिंह, एचसी राजेश कुमार, ईएचसी जगबीर सिंह व सिपाही संदीप कुमार की टीम जींद रोड आईटीआई राजौंद के पास वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस बाइक सवार 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान राहुल कटवाल व विरेंद्र कुमार बीघाना जिला जींद के रुप में हुई। उनके कब्जे से पिस्तौल और एक खंजर बरामद हुआ। जांच के दौरान बाइक प्रदीप कुमार निवासी पूंडरी की पाई गई।