{"_id":"6258844b6e1e22427a279e4b","slug":"night-cuts-increased-with-power-consumption-business-affected-kaithal-news-knl104970786","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली खपत बढ़ी तो रात कट भी बढ़े, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली खपत बढ़ी तो रात कट भी बढ़े, लोग परेशान
विज्ञापन
कैथल। जिले में गर्मी की तपिश से बिजली खपत कई गुना बढ़ गई है। 11 केवी लाइनों पर बिजली लोड 15 से 25 एंपीयर तक बढ़ा है। एक सप्ताह पहले शहर में 70 लाख यूनिट बिजली खपत थी, लेकिन अब 90 लाख यूनिट हो गई है । हालांकि दिन के समय गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहती है। इसके बावजूद अघोषित कटों से शहर के लोग परेशान हैं। एक तरफ बिजली आपूर्ति कम होने से मार्केट का कारोबार प्रभावित है, तो वहीं घरों में दिनचर्या पर इसका सीधे तौर पर असर पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक दिन व रात में चार घंटे के बिजली कट लगते हैं। वहीं लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर भी खराब होने लगे हैं, औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली कटौती होने उद्योग धंधों पर असर पढ़ रहा है।
ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से जंपर टूटना, केबल बॉक्स खराब होना, डिस्क पंचर, इंसुलेटर पंचर, केबल पंचर से लाइनों में फाल्ट आ रहा है। जिस कारण अघोषित कट लगते हैं। बिजली निगम के कर्मचारी दिन-रात लाइनों में फाल्ट आने पर बिजली दुरुस्त करने में जुटे हैं। शहरवासी राजेंद्र, पाला राम, सुरेंद्र, सुनीता, सोमपाल व राजेंद्र ने कहा कि बिजली कटों ने शहरवासियों की रात की नींद हराम कर दी है। पिछले एक सप्ताह से दिन व रात के समय चार घंटे तक के बिजली कट लग रहे हैं। इसके अलावा पांच दिनों से हर रोज शहर व गांव में अलग अलग क्षेत्रों में 10 से 15 बिजली फाल्ट सामने आ रहे हैं।
एक्सईएन प्रदीप गोयत ने बताया कि पिछले दिनों खेदड़ व पानीपत थर्मल प्लॉट में कुछ दिक्कत आई थी। अब दोबारा से बिजली सुचारू रूप से शुरू कर दी है। अब आगामी दिनों में परेशानी नहीं आने दी जाएगी।