फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NIA and Military Intelligence teams reached Kaithal, interrogated them in a closed room for two hours

Kaithal News: कैथल पहुंची एनआईए और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीमें, दो घंटे तक बंद कमरे में की पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
NIA and Military Intelligence teams reached Kaithal, interrogated them in a closed room for two hours
कैथल। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क रखने और गोपनीय जानकारी साझा करने के मामले में 13 मई को गिरफ्तार किए जिले के मस्तगढ़ निवासी देवेंद्र से पूछताछ के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम रविवार को कैथल पहुंचीं। दोनों एजेंसियों ने साइबर थाने के एक बंद कमरे में बारी-बारी से देवेंद्र से करीब दो घंटे पूछताछ की। पहले दोपहर दो बजे से चार बजे तक एनआईए की टीम में शामिल तीन सदस्यों ने देवेंद्र से गहन पूछताछ की। इसके बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने करीब तीन घंटे तक आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़ी कई जानकारियां जुटाईं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी देवेंद्र सिंह को 13 मई को कैथल साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में हिरासत में लिया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी युवक सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में था और उन्हें संवेदनशील सूचनाएं भेजता था। आरोपी का तीन दिन का रिमांड सोमवार दोपहर तक खत्म होगा। इसके बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी निकलवाई जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि किन-किन लोगों से वह संपर्क में था। पुलिस उसके मोबाइल और लैपटॉप से रिकवर किए गए डिलीट डाटा की भी जांच कर रही है। देवेंद्र के मामले की जांच कैथल साइबर थाना प्रभारी शुभांशु की देखरेख में की जा रही है। वहीं, डीएसपी गुरविंदर सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ती सक्रियता से यह स्पष्ट है कि मामला गंभीर है।
विज्ञापन

वहीं एनआईए की टीम ने रविवार को आरोपी देवेंद्र के मस्तगढ़ गांव में पहुंचकर जांच की। इस दौरान टीम ने आरोपी से उसके आईएसआई के संपर्क में आने की वजह और अन्य कई जानकारियां प्राप्त की। इस मामले में एसपी आस्था मोदी की ओर से जिला स्तर पर एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें चार सदस्य शामिल हैं। टीम ने पुलिस से आरोपी युवक के मोबाइल के बाद टैब को भी कब्जे में ले लिया है। सोमवार तक डाटा की रिकवरी हो सकती है। वहीं, आरोपी का रिमांड भी कल खत्म होना है। इसके बाद भी कई खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-

पाकिस्तानी की जासूसी के आरोप मामले में जांच प्रक्रिया के तहत एनआईए की टीम कैथल जिले में आरोपी के गांव में गई थी। इस मामले में टीम की ओर से पूछताछ कर कई तथ्य जुटाए गए हैं।
आस्था मोदी, एसपी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed