फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NHM workers' strike continues, patients suffer

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से दूसरे दिन भी मरीजों को झेलनी पड़ी परेशानियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
NHM workers' strike continues, patients suffer
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई मरीजों एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पाई। कई गर्भवती महिलाओं को बिना टीके लगाए ही वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण 27 में केवल पांच एंबुलेंस ही इमरजेंसी सेवाओं के लिए चलाई गई। इससे मरीजों को कोई खास राहत नहीं मिल पाई। हड़ताल के चलते टीकाकरण का कार्य भी प्रभावित हुआ। एंबुलेंस न चलने की स्थिति में अधिकतर मरीजों के परिजन अपने वाहन या निजी वाहनों के माध्यम से मरीजों को लेने के लिए पहुंचे। हड़ताल के दूसरे दिन भी करीब 40 लैब तकनीशियन भी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे सीवन गेट निवासी रमन ने बताया कि उनके दादा रामलाल के पैर का ऑपरेशन हुआ था। इस ऑपरेशन के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। हड़ताल के कारण एंबुलेंस न चलने की स्थिति में उन्हें एक ई-रिक्शा में लेकर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सिरटा निवासी रामबतेरी ने बताया कि उसकी पुत्रवधू रीना गर्भवती है। मंगलवार को उसे टीका लगवाने के लिए पहुंची थी। परंतु एनएचएम कर्मियों के हड़ताल में शामिल होने के चलते उसे टीका नहीं लग पाया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दूसरे दिन जिले में एनएचएम के तहत नियुक्त 468 कर्मियों में से 421 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जबकि पहले दिन केवल 361 कर्मचारियों ने ही हड़ताल में हिस्सा लिया था।

अपनी मांगों के लिए हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों ने दूसरे दिन नागरिक अस्पताल में धरना देकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। अध्यक्षता एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान हरदीप सहारण ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed