फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   'Next year you come early...' echoed in the immersion.

Kaithal News: विसर्जन में गूंंजा ‘अगले बरस तू जल्दी आ...’

Fri, 29 Sep 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 29 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
'Next year you come early...' echoed in the immersion.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गणेश चतुर्थी पर स्थापित की गई भगवान गणेश की प्रतिमाओं का वीरवार को विसर्जन किया गया। इस दौरान ‘अगले बरस तू जल्दी आ...’ गूंंज उठा। ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु जमकर झूमे।

बुधवार को भी प्रतिमा विसर्जन किया गया था। वीरवार को जिलेभर से अलग-अलग स्थानों पर सजाए गए पंडाल के आयोजक नहरों में श्री गणेश भगवान की प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए पहुंचे। आयोजकों ने काकौत, प्योदा व चंदाना गांव स्थित सिरसा ब्रांच नहर में प्रतिमा का विसर्जन किया।
विज्ञापन


शहर के श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में में स्थापित की गई भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह से किया। 10 दिन पहले श्रद्धालुओं ने गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया था। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ ढोल-ढमाके से गणपति की प्रतिमा को चंदाना नहर पर ले जाया गया। जहां गणपति की प्रतिमा को पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 17 जगहों पर स्थापित की गई थीं प्रतिमाएं ः शहर में अलग अलग जगहों पर श्री गणेश भगवान की पूजा-अर्चना के लिए प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिनमें में भव्य तरीके से श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, सर्राफा बाजार, खरादिया मोहल्ला, प्रताप गेट, बड़ा कटेहड़ा, सीवन गेट, अर्जुन नगर, माता गेट सहित अन्य 10 जगहों पर बीते दस दिनों से भगवान श्री गणेश की सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धालु पूजा कर रहे थे।

वीरवार को ढोल ढमाकों, डीजे, रंगों के साथ, आतिशबाजी कर, गणपति बप्प मोरया के नारे लगाते हुए व झालियां निकालते हुए धूमधाम से विजर्सन के लिए नहर पर पहुंचे। जहां पर विधि विधान से पूजा की और इसके बाद भगवान श्री गणेश का विसर्जन कर दिया और आगामी वर्ष जल्द आने की कामना की।

श्रद्धालु पंकज, मोहन, संतोष, रेखा, पूजा, रानी, दीपक, पवन, गुंजन, दिलबाग ने कहा कि वह कैथल से श्री गणपति जी माहराज का विसर्जन किया है और इसके साथ ही पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की है। इसके साथ ही अगले वर्ष जल्द आने की कामना की। उन्होंने कहा कि 19 सितंबर को प्रताप गेट पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी। आज धूमधाम से विसर्जन किया है।

पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में किया विसर्जन ः इस बार पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने गणपति भगवान का विसर्जन किया है। बीते दो वर्षों में गणपति का विसर्जन करते समय दो युवकों की नहर में बह जाने से मौत हो गई थी, इसलिए इस बार पुलिस ने लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा और नहर में घाट से बाहर गहरे पानी में किसी भी श्रद्धालु को जाने नहीं दिया। इस बार विसर्जन का कार्य सुख शांति से संपूर्ण हो गया है।



गणपति बप्पा मोरिया नारों के साथ दी विदाई

सीवन। नगर में पिछले कई दिनों से चल रहे गणपति महोत्सव का समापन हो गया। नगर में सभी जगह स्थापित भगवान गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। शांति मोहल्ला, स्वर्ग द्वार धर्मशाला में चल रहे गणपति महोत्सव का समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने धूमधाम व बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाल कर भगवान गणपति जी को विदाई दी। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तूं जल्दी आ के नारों के बीच भगवान गणपति जी की विदाई दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed