{"_id":"fcdbd0e591a07415a6396db311b48add","slug":"news-ktl-hindi-news-93","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव की उम्मीद जगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव की उम्मीद जगी
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब छह माह से प्रशासन की देखरेख में चल रहे आरकेएसडी कॉलेज में अब चुनाव की उम्मीद जग गई है। प्रशासक एवं एसडीएम मनदीप कौर द्वारा भेजे गए कॉलेजियम को मंजूरी मिलने के बाद कॉलेज में चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा। संस्था के 3714 वोटरों को 21 कॉलेजियम में विभाजित कर एसडीएम ने पत्र पिछले सप्ताह विभाग के मुख्यालय भेज दिया है। जहां से कॉलेज की शिक्षा समिति को फिर से रजिस्ट्रेशन मिल जाएगी।
प्रदेश की प्राचीन शिक्षण संस्थाओं में शामिल आरकेएसडी कॉलेज की 62 वर्ष पहले स्थापना हुई थी। इस समय इसमें आरकेएसडी कॉलेज, आरकेएसडी बीएड कॉलेज, आरकेएसडी फार्मेसी कॉलेज, आरकेएसडी संध्याकालीन कॉलेज, आरकेएसडी स्कूल सहित सीवन में भी आरकेएसडी स्कूल चल रहा है।
दस हजार से अधिक विद्यार्थी संस्थाओं में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां अगस्त, 2015 में चुनाव न होने के चलते सरकार द्वारा प्रशासक नियुक्त कर दिया गया था। उस समय एसडीएम आरके सिंह ने बतौर प्रशासक कार्यभार संभाल लिया था। उनके तबादले के बाद एडीएम मनदीप कौर यहां प्रशासक का काम देख रही हैं।
विज्ञापन
मुख्यालय द्वारा कॉलेजियम की मंजूरी के बाद आरकेएसडी शिक्षा समिति को हरियाणा सोसाइटीज एक्ट 2012 के तहत रजिस्ट्रेशन दी जानी है। इसके बाद डीन ऑफ कॉलेजिज एवं डायरेक्टर हायर एजूकेशन से चुनाव करवाए जाने के लिए आग्रह किया जाएगा। वहां से चुनाव के निर्देश जारी होने के बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
एसडीएम एवं प्रशासक मनदीप कौर ने कहा कि उनका प्रयास है कि जल्दी से जल्दी संस्था उनके प्रतिनिधियों के हवाले की जाए। इसके लिए 3714 वोटर लिस्ट को 21 कॉलेजियम में विभाजित करते हुए विभाग मुख्यालय में भेज दिया है। अगले सप्ताह इसके लिए फिर से रिमाइंडर लिखा जाएगा।