फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

सीसीटीवी कैमरे तो हैं, पर रिकार्डिंग रूम नहीं, शायद वारदात का इंतजार

Sat, 13 Feb 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sat, 13 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की एक जगह रिकार्डिंग देखने के लिए अब तक कंट्रोल रूम नहीं बना पाया है। इस काम में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। लोगों की मांग पर अधिकतर कैमरों में डीवीआर भी लगा दी गई है, लेकिन कंट्रोल रूम का न बन पाना एक बड़ा सवाल है। यह कह सकते हैं कि प्रशासन शायद किसी बड़ी वारदात के इंतजार में है।
विज्ञापन


करीब ढाई साल पहले शहर के चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कहने को तो इस समय शहर में करीब 26 चौक-चौराहों और पार्कों में 70 कैमरे लगे हुए हैं लेकिन इन कैमरों से पुलिस को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। करीब साल भर तो इन कैमरों में डीवीआर ही नहीं लगाई गई थी। जिस कारण इनमें रिकॉर्डिंग ही नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

बाद में जब मांग उठी तो इनमें डीवीआर लगवाई गई लेकिन तय योजना के तहत इनकी रिकॉर्डिंग देखने के लिए बनाया जाने वाला कंट्रोल रूम अब तक नहीं बन पाया है।

यदि शहर के लगे चौक-चौराहों के ये कैमरे सही काम कर रहे होते तो मनीष मित्तल हत्याकांड अब तक सुलझ गया होता। जिन चौकों से होकर हत्यारा फरार हुआ था, उन सभी चौकों पर सीसीटीवी कैमरे खराब हालत में थे जिस कारण पुलिस को हत्यारे को पकड़ने में इन कैमरों से कोई सहयोग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद राजकुमार सैनी ने इस कांड के बाद कैमरों के लिए शहर में 10 लाख रुपये की राशि देने का एलान किया गया था लेकिन अब तक यह राशि नगर परिषद में नहीं पहुंची है।

यदि पुलिस को इस समय इन कैमरों की रिकॉर्डिंग की जरूरत पड़ जाए तो खंभों के ऊपर चढ़कर तकनीकी सहायक को लेकर रिकॉर्डिंग लेनी पड़ती है। इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय खराब होता है।


एसपी कृष्ण मुरारी का कहना है कि पुलिस को हर रोज इन कैमरों की जरूरत पड़ती है। सड़क दुर्घटना, छीना झपटी, लूट, चोरी सहित बड़ी वारदात में इन कैमरों की जरूरत पड़ती है लेकिन इन कैमरों के लिए एक सेंटर बनाए जाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। संबंधित अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई चुकी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed