{"_id":"bf80776e509bde7ef129e7d9f5b53c05","slug":"news-ktl-hindi-news-88","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद चुनाव की तैयारी, वोटर लिस्ट को बूथ अनुसार बांटने का काम शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद चुनाव की तैयारी, वोटर लिस्ट को बूथ अनुसार बांटने का काम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नगर परिषद के चुनाव के लिए वोटर लिस्ट तैयार करने का काम जोरशोर से शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव में प्रयोग हुई वोटर लिस्ट को 1 जनवरी, 2016 को आधार मानते हुए 11 जनवरी, 2016 को इसका प्रकाशन किया गया था। इसी वोटर लिस्ट को अब वार्डों में विभाजित करने का काम किया जा रहा है। शहर में कैथल विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-64 से लेकर 140 तक बूथ स्थित हैं। ये सभी बूथ वार्डों में बंटे हुए नहीं हैं।
शहर के सभी बूथों को वार्ड अनुसार विभाजित करने का काम 12 टीमों द्वारा किया जा रहा है। 24 कर्मचारी सुबह से लेकर शाम तक नए सिरे से की गई वार्डबंदी के अनुसार वार्डों में जाकर घरों को चिह्नित कर रहे हैं ताकि एक वार्ड के वोट किसी दूसरे वार्ड में न जुड़ जाएं।
विभागीय जानकारी के अनुसार इन टीमों के सदस्यों को वार्ड का पूरा नक्शा, उस वार्ड की वोटर लिस्ट सहित पूरा साजो-सामान दिया गया है ताकि वार्ड में मौके पर जाकर जगह का निरीक्षण कर सकें। मौके पर लोगों से जानकारी जुटाने के बाद वे वार्ड के नक्शे के अनुसार बूथों के वोटों को वार्डों में विभाजित कर रहे हैं। शहर के 64 नंबर बूथ से लेकर 140 तक बूथों के वोटों को विभाजित किया जाना है।
विज्ञापन
15 फरवरी तक काम पूरा किया जाना है। इसके बाद जनता से दावे और आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके बाद उनके उन्मूलन के लिए समय निर्धारित किया गया है। 28 मार्च तक वोटर लिस्ट का फाइनल पब्लिकेशन किया जाना है।
मदन लाल मित्तल, रिटायर्ड कानूनगो, वोटर लिस्ट पुनर्निरीक्षण कार्य के प्रभारी