फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

पंजाब बॉर्डर सील, गुहला-चीका एरिया में फ्लैग मार्च

Sun, 03 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sun, 03 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया है। जिले के साथ लगते पंजाब बॉर्डर को पुलिस ने सील कर दिया है। वहीं गुहला-चीका एरिया में फ्लैग मार्च भी किया गया। पुलिस के अनुसार बॉर्डर पर नौ गाड़ियों को गश्त पर लगाया गया है।
विज्ञापन


जिले के साथ लगती पंजाब की सीमा पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यहां पुलिस ने वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। वहीं गुहला-चीका से पटियाला, समाना, कैथल से खनौरी आने-जाने वाले सभी मार्गों पर गश्त बढ़ा दी। पुलिस की नौ गाड़ियों के माध्यम से पूरे बॉर्डर इलाके पर गश्त की जा रही है। वहीं शहर में भी छह पीसीआर के माध्यम से जांच अभियान चलाया जा रहा है। बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस ने संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि पूरे पंजाब बॉर्डर को देर रात तक सील कर दिया गया है। यहां पुलिस की नौ पीसीआर तैनात की गई हैं। बॉर्डर इलाके पर विशेष नजर रखी जा रही है। गुहला-चीका में पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया है। शहर में भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर भी नजर रखने के लिए कहा गया है। वे स्वयं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस को हाई अलर्ट किया गया है। मालूम हो कि सुरक्षा बलों ने शात तक अभियान चलाकर सभी पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। आतंकियों के इस हमले में एयरफोर्स के कमांडो समेत तीन जवान शहीद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed