{"_id":"fc0f2f9351e62c13e2f1c131cf6e0675","slug":"news-ktl-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुहला में निजी नर्सिंग होम पर छापा, रिकार्ड जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुहला में निजी नर्सिंग होम पर छापा, रिकार्ड जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां एक नर्सिंग होम में छापामारी कर रिकॉर्ड को जब्त कर लिया। नर्सिंग होम को लेकर शिकायत दी गई थी कि यहां अवैध रूप से गर्भपात होता है। चीका निवासी किसी व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी कि रिहायशी कॉलोनी में स्थित नर्सिंग होम में कथित तौर पर अवैध गर्भपात करवाया जाता है।
इस मामले की जांच के लिए सीएमओ कैथल डॉ. वंदना भाटिया ने एसएमओ गुहला नीलम कक्कड़ की अगुवाई में टीम का गठन किया। इसमें डॉ. निरंजन मंगलम, जिला ड्रग कंट्रोलर अनिल दहिया, डीपीएम नरेंद्र कुमार तथा डीईई राजेश कुमार को शामिल किया गया। विभाग की टीम ने मंगलवार को नर्सिंग होम पर दबिश दी और कई घंटे तक बारीकी से जांच की।
जांच टीम की मुखिया डॉ. नीलम कक्कड़ ने बताया कि उन्होंने नर्सिंग होम का सारा रिकार्ड कब्जे में कर लिया है। रिकार्ड की जांच के बाद ही बताया जा सकेगा कि कोई अनियमितता हुई है या नहीं। डॉ. कक्कड़ ने कहा कि अगर कोई चूक पाई गई तो संबंधित नर्सिंग होम के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।