फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार

Mon, 21 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 21 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
रविवार का दिन सीजन का अब तक सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान गिरकर 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में आई गिरावट के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और भी गिरावट आने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


वहीं ठंड के कारण गर्म खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। शाम के समय गर्म सूप सहित शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोग मूंगफली, गज्जक सहित अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। गेहूं के मौसम के लिए यह ठंडक काफी लाभदायक मानी जा रही है।
विज्ञापन


रविवार सुबह से ही मौसम में काफी ठंडक थी। हालांकि दिन में तापमान एक बार तो बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस भी पहुंच गया था। लेकिन पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट ने ठंड को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो इस सीजन का अब तक सबसे ठंडा दिन है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चन्द्रशेखर डागर ने बताया कि तापमान में गिरावट आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि रविवार का अभी तक का सबसे कम तापमान वाला दिन रहा है।

अगले कुछ दिनों तापमान में ओर अधिक गिरावट की संभावना है। दिन के समय धूप निकलेगी। कुछ स्थानों पर धूंध का प्रभाव भी हो सकता है। सुबह के समय 6 बजे से लेकर आठ बजे के बीच में कोहरा हो सकता है। उसके बाद
मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा।

सर्दी के कारण बढ़ी मरीजों की संख्या-ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम, साइनसाइटिस, दमा जैसी बीमारियां बढ़ गई हैं। अस्पतालों में ठंड के कारण होने वाली बीमारियों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जसमेर ने बताया कि सर्दी की चपेट में छोटे बच्चे अधिक आते हैं। पिछले कुछ दिनों से सर्दी के कारण बच्चों अधिक बीमार हो रहे हैं। इसीलिए बच्चों को सर्दी से बचाकर रखें।


कृषि विशेषज्ञ डॉ. रमेश वर्मा का कहना है कि सर्दी के लिए मौसम में ठंडक जरूरी है। इस समय जितनी ज्यादा ठंड होगी, उतना ही ज्यादा फसल में लाभ पहुंचेगा। ठंड में गेहूं की फसल को फुटाव का पूरा अवसर मिलता है। इसीलिए इस समय ठंड होना जरूरी है। यह ठंड अगले कुछ दिनों तक जारी रहनी चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed