{"_id":"bf71632cf87f2a4695201e0d09b25bb8","slug":"news-ktl-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"केडीबी के तहत लाए जाने की फल्गू तीर्थ की अड़चन दूर होगी : खट्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केडीबी के तहत लाए जाने की फल्गू तीर्थ की अड़चन दूर होगी : खट्टर
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Mon, 12 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया है कि प्रदेश सरकार फल्गू तीर्थ को ही नहीं बल्कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में आने वाले सभी तीर्थों को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधीन करने के लिए प्रयासरत है। सीएम रविवार को फल्गू तीर्थ में पिंडदान करवाने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार का मत है कि कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में आने वाले सभी तीर्थों को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधीन आना चाहिए और इसमें क्या अड़चन आ रही है, सरकार इसका अध्ययन करवा रही है। उन्होंने कहा कि फल्गू तीर्थ के महत्व को देखते हुए सरकार ने यहां 4 करोड़ 26 लाख रुपये की राशि मंजूर की है, जिससे इस तीर्थ और गांव में विकास के काम करवाए जाएंगे।
इसके अलावा सरकार की ओर से मेले के लिए 54 लाख की राशि दी गई है और सरकार को मेले से लगभग 50 लाख रुपये की जो आमदनी होगी, उसे फरल गांव की खस्ता हाल गलियों पर खर्च किया जाएगा। सीएम ने एलान किया कि प्रदेश के सभी इंटर डिस्ट्रिक्ट रोड को चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
बिजली के बढ़े हुए दामों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली के दाम रेगुलेटरी बोर्ड तय करता है और सरकार का भी मानना है कि बोर्ड ने जो रेट तय किए वो ज्यादा हैं। इसके लिए सरकार ने बोर्ड से कहा है कि वो एक बार फिर से इस पर विचार करे।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के अनुचित प्रबंधन के कारण बिजली विभाग के ऊपर 28 से 30 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है और सरकार का प्रयास है कि इस वर्ष ये कर्ज और न बढ़े। इसके लिए सरकार को जनता और उपभोक्ताओं का सहयोग चाहिए। स्कूलों में अध्यापकों की कमी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अच्छी शिक्षा देने के लिए कृतसंकल्प है।
पिछली सरकार ने जिस प्रकार के अध्यापकों की भर्तियां की हैं, उस पर माननीय न्यायालय में सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि अच्छे अध्यापक स्कूलों में आएं और इसके लिए सरकार ने 12 हजार नियमित पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं और इस पर शीघ्र ही भर्ती की जाएगी। प्रदेश में डेंगू पर स्वास्थ्य विभाग ने काफी हद तक कंट्रोल किया है।
अब डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। उन्होंने ये भी साफ किया जो भर्तियां होंगी वो मेरिट के आधार पर होंगी। इस मौके पर कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी, सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, हलका विधायक दिनेश कौशिक, गुहला कुलंवत बाजीगर, रणधीर गोलन, धर्मपाल शर्मा, राव सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा राजपाल तंवर, फल्गु विकास समिति के अध्यक्ष खुशबीर कौशिक समेत प्रशासन के अधिकारियों में उपायुक्त केएम पांडुरंग, पुलिस अधीक्षक कृष्ण मुरारी व अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र कुमार सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।
इन मांगों को दी स्वीकृति
हलका विधायक दिनेश कौशिक ने मुख्यमंत्री के समक्ष फरल के विकास के लिए पांच मांगे रखी, जिनको मुख्यमंत्री ने मंजूरी प्रदान कर दी।
1. गुगा मेड़ी फरल से कैनाल ब्रिज धेरडू जाने वाले रास्ते को एचएसएएमबी द्वारा नियमों में ढील देते हुए पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा।
2.फरल गांव से गुजरने वाले ढांड-पूंडरी रोड को 3 करोड़ की लागत से चौड़ा कर डिवाइडर तथा लाइटें लगाई जाएं।
3. आयुर्वेदिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन की जगह नया भवन बनेगा। जिस पर 25 लाख रुपये की लागत आएगी।
4. फरल के खेल स्टेडियम को प्रदेश की व्यायामशाला की नीति से जोड़ते हुए यहां प्रशिक्षक की नियुक्ति भी की जाएगी।
5. फल्गू तीर्थ से जोड़ने वाली गांव की सड़कों को दुरुस्त करवाया जाएगा। मेले से हुई आमदन से इन गलियों की हालत सुधारी जाएगी।
इन मांगों के अलावा सीएम ने कैथल-कुरुक्षेत्र रोड को 10 मीटर चौड़ा करने की घोषणा भी की। फिलहाल इस रोड की चौड़ाई 6 मीटर है।