फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

सात दिन से सेना के हाथ बांधे रखे, पर अपनी सुरक्षा के लिए कर दिया तैनात

Tue, 23 Feb 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Tue, 23 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को कैथल में आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और राज्य मंत्री नायब सैनी ने जिले के मौजिज लोगों, भाजपा, आरएसएस व अन्य सामाजिक संगठनों के नेताओं के साथ पूरे जिले के हालात को लेकर बैठक की। बैठक के लिए बाकायदा रेस्टहाउस के चारों ओर सेना को तैनात किया गया था।
विज्ञापन


जिस सेना को पिछले सात दिन से कुछ भी करने नहीं दिया गया, उस सेना को रेस्टहाउस में नेताओं व अधिकारियों की सुरक्षा का जिम्मा थमा दिया गया। उपद्रव का खौफ नेताओं में इस कदर घर कर किया हुआ था कि मीडिया कर्मियों को भी गहन तलाशी के बाद रेस्टहाउस के अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन


लोगों ने पहले मीटिंग में, बाद में मीडिया में केवल और केवल जिले के प्रशासनिक अधिकारियों विशेष रूप से एसपी कैथल व डीसी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। लोगों ने मीटिंग में यह तक कह दिया कि सरकार नाम की कोई चीज नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी और एसपी की कार्यप्रणाली पर जताया रोष
पूर्व विधायक भाई लीला राम, डॉ. अशोक गर्ग, पालाराम, रविभूषण गर्ग, नरेश मित्तल, संजय भारद्वाज, आशु बंसल ने कहा कि कैथल शहर उपद्रव से बच सकता था लेकिन पूरा प्रशासन पुंग हो गया था। इस पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए। 50 से ज्यादा लोगों में से केवल पूंडरी से आए एक नेता ने कहा कि पूंडरी में पुलिस ने काफी कुछ ठीक किया। इसके अलावा किसी ने भी एसपी या डीसी की कार्यप्रणाली को ठीक नहीं बताया।


प्रशासन रहा निशाने पर
जब बराला यहां मीटिंग कर रहे थे, उस समय बाहर भाजपा नेता सुरेश गर्ग और रॉकी मित्तल की अगुवाई में लोगों की प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी जारी थी। बीच में विधायक कुलवंत बाजीगर लोगों से बातचीत करने गए और कहा कि भाजपा नेता उनकी बात सुनकर जाएंगे। बाद में जब बराला और मंत्री नायब सैनी लोगों के बीच पहुंचे तो एक बार फिर लोगों ने एसपी और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद लोगों ने अपनी पीड़ा बयान की तो निशाने पर फिर प्रशासन ही रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सिपाही से लेकर एसपी तक, क्लर्क से लेकर डीसी तक यदि किसी का दोष पाया जाता है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed