{"_id":"685315df8d00f9aa3a0856cc","slug":"newly-elected-office-bearers-expressed-gratitude-kaithal-news-c-18-1-knl1004-673035-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जताया आभार
Thu, 19 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा युवा कांग्रेस संगठन के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने किसान भवन पहुंचकर सुदीप सुरजेवाला से मुलाकात की। कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला ने किसान भवन पर पहुंचे जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। लड्डू बांटकर व एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर इस खुशी को जाहिर किया। सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र और प्रदेश का निर्माण कर सकती है। कहा कि 11 साल से हरियाणा में कांग्रेस का संगठन न होना ही कांग्रेस का सत्ता में न होना है। अगर समय रहते हरियाणा कांग्रेस का संगठन बन जाता तो हरियाणा में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस पार्टी सत्ता में होती। संवाद
भाजपा सरकार पर लगाया आरोप
कैथल। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जगमग मटौर ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ विश्वासघात करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की अस्थिर और अपारदर्शी नीतियों ने हरियाणा को देश में बेरोजगारी के मामले में पहले स्थान पर ला खड़ा किया है, जो बेहद चिंताजनक है। जगमग मटौर ने कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने 8653 पदों पर भर्तियों की घोषणा कर युवाओं को सपने दिखाए, लेकिन सत्ता में आते ही एक झटके में सभी विज्ञापनों को रद्द कर दिया गया। उन्होंने इस निर्णय को युवाओं की मेहनत और सपनों का सीधा अपमान बताया। संवाद