फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Newly elected councilor of Rajound joined BJP

राजौंद के नवनिर्वाचित पार्षद भाजपा में हुए शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Newly elected councilor of Rajound joined BJP
48-राजौंद। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए नवनिर्वाचित प? - फोटो : Kaithal
राजौंद। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को राजौंद नगर पालिका के सभी नवनियुक्त 12 पार्षद एकमत के साथ भाजपा में शामिल हो गए। क्षेत्र के विकास को लेकर राज्यमंत्री के प्रयासों से प्रभावित होकर इलाके के विकास के लिए पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के आवास पर राजौंद पालिका के सभी नवनिर्वाचित पार्षद पहुंचे।
विज्ञापन

वार्ड एक पार्षद विकास राणा, वार्ड दो के पार्षद जोनी देवी, वार्ड तीन की पार्षद अंजू, वार्ड चार के पार्षद जोनी राणा, वार्ड छह की पार्षद विजेंद्र सिंह, वार्ड सात की पार्षद कर्मवती, वार्ड आठ की पार्षद अनुराग, वार्ड नौ की पार्षद संजय, वार्ड 10 पार्षद प्रोमिला, वार्ड 11 पार्षद राजबीर सिंह, वार्ड 12 पार्षद हरकिरण कौर व वार्ड 13 पार्षद अशोक कुमार के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री कमलेश ढांडा से मुलाकात की। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा क्षेत्र के लिए बड़ी योजनाएं मंजूर करवा रही हैं।
विज्ञापन

पार्षदों ने खुशी जताई कि मंत्री की बदौलत राजौंद में 50 करोड़ 11 लाख 16 हजार रुपये की राशि से एसटीपी का निर्माण और राजौंद के सभी वार्डों में गंदे पानी की निकासी के लिए 44.50 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाना मंजूर हुआ है। इसी प्रकार पीने के पानी की किल्लत दूर करने के लिए 34 करोड़ 23 लाख 81 हजार रुपये से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का प्रोजेक्ट की मंजूरी अंतिम चरण में है। पालिका में 51 विकास कार्यों के लिए आठ करोड़ 15 लाख रुपये की मंजूरी भी राजौंद के लोगों की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करेगी। इस अवसर पर राजौंद मंडल अध्यक्ष कपिल दीक्षित, बालू मंडल अध्यक्ष डॉ. मदन मटौर व अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र प्रजापत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed