फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Newly appointed DC Pradeep Dahiya took charge

नव नियुक्त डीसी प्रदीप दहिया ने संभाला पद भार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed DC Pradeep Dahiya took charge
Newly appointed DC Pradeep Dahiya took charge - फोटो : Kaithal
नवनियुक्त डीसी प्रदीप दहिया ने शनिवार सायं अपना कार्यभार संभाल लिया है। बता दें कि प्रदीप दहिया 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। कैथल डीसी के तौर पर नियुक्ति से पहले वे गुरुग्राम, रेवाड़ी में एडीसीव आरटीए सचिव के पद पर तथा ऐलनाबाद में उपमंडल अधिकारी नागरिक, फरीदाबाद में हुडा प्रशासक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इससे पूर्व प्रदीप दहिया निदेशक सिटीजन रिसोर्स इंफॉर्मेशन विभाग व अतिरिक्त सचिव राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग के रूप में कार्यरत थे। सरकार द्वारा उन्हें कोविड संकट काल में गुरुग्राम जिले की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। वे अपने मृदुभाषी व मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन

अपनी प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए प्रदीप दहिया ने कहा कि वे डीसी के तौर पर कैथल जिला में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के सही तरीके से क्रियान्वयन पर जोर देंगे ताकि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिल सके। इसके साथ वे सभी कार्यों में पारदर्शिता लाने का प्रयास करेंगे और लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ कम से कम समय में दिलवाएंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर निवर्तमान डीसी सुजान सिंह यादव के तबादले को लेकर दिन भर चर्चाएं रहीं कि कोरोना में बेहतर काम करने के बावजूद पिछले एक माह में जिले में आए घोटालों के आरोपों पर डीसी द्वारा लिया गया संज्ञान भी तबादले का कारण बना है। पहली व दूसरी लहर में डीसी ने कोरोना नियंत्रण में बेहतर प्रबंधन किया और काफी हद तक कोरोना जिले में नियंत्रित स्थिति में था। पिछले महीने भर से जिले में पूर्व सीपीएस माजरा, विधायक लीला राम सहित अन्य लोगों द्वारा घोटालों के आरोप लगाए गए, कलायत में जमीन की रजिस्ट्री विवाद हो या अन्य कई मामले, बतौर डीसी सुजान सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिले से बाहर के कई राजनेता डीसी के इस कार्य से खुश नहीं थे। संभवत: सुजान सिंह यादव के तबादले का यह भी एक बड़ा कारण है। अब देखना होगा कि नए डीसी इन मामलों में क्या रुख अपनाते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed