फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Newly appointed BJP State President Archana Gupta to visit Kaithal on June 15.

Kaithal News: 15 जून को कैथल आएंगी भाजपा नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed BJP State President Archana Gupta to visit Kaithal on June 15.
स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक में भाग लेते भाजपा नेता व पदा​धिकारी। विज्ञ​प्ति
कैथल। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कपिल कमल में जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के 15 जून को होने वाले प्रस्तावित स्वागत समारोह के लिए विस्तृत विचार-विमर्श करना और कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह के लिए नियुक्त क्लस्टर इंचार्ज दीपक शर्मा और कैथल भाजपा जिला प्रभारी अमरपाल राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। क्लस्टर इंचार्ज दीपक शर्मा ने कहा कि स्वागत समारोह संगठन की शक्ति, एकता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक बनेगा। जिला प्रभारी अमरपाल राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और ऐसे कार्यक्रम संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का कैथल आगमन जिले के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि स्वागत समारोह के लिए संगठन के प्रत्येक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में पूंडरी से विधायक सतपाल जांबा, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर व लीलाराम गुर्जर, सुभाष हजवाना, जसवंत पठानिया और राजपाल तंवर मौजूद रहे।

स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक में भाग लेते भाजपा नेता व पदाधिकारी। विज्ञप्ति

स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक में भाग लेते भाजपा नेता व पदाधिकारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed