{"_id":"62aa4209e0207f736b34357b","slug":"new-schedule-now-seven-hours-electricity-to-the-fields-kaithal-news-knl111651540","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया शेड्यूल : खेतों को अब सात घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया शेड्यूल : खेतों को अब सात घंटे बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। किसानों और ग्रामीणों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब बिजली निगम ने नया शेड्यूल जारी करते हुए बिजली आपूर्ति का समय बढ़ा दिया है। खेतों को दी जा रही पांच घंटे बिजली की जगह अब किसानों को सात घंटे बिजली मिलेगी। पिछले महीने हुई बिजली किल्लत के चलते निगम ने बिजली आपूर्ति में कटौती कर दी थी।
इसी प्रकार ग्रामीण उपभोक्ताओं को नए शेड्यूल के मुताबिक निगम की तरफ से अब 16 घंटे बिजली की आपूर्ति मिलेगी। शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक 12 घंटे लगातार बिजली आपूर्ति देने का आदेश जारी हुआ है। इसी प्रकार दिन में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चार घंटे बिजली की आपूर्ति मिलेगी। बिजली निगम की और से बिजली कटौती के चलते पिछले दो महीने से रात को 12 से दो और सुबह चार से छह बजे तक दो-दो घंटे के कट लगाने शुरू कर दिए थे।
ग्रामीणों ने मांग की थी कि सुबह नौ बजे गांवों में बिजली आपूर्ति का लाभ नहीं मिलता। उसके जगह रात को बिना कट बिजली दी जाए। अब गांवों में 16 घंटे बिजली मिलेगी। इसमें शाम छह से सुबह छह बजे तक 12 घंटे और दिन में चार घंटे की बिजली आपूर्ति की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि खरीफ सीजन के दौरान एक लाख 55 हजार हेक्टेयर में धान, 10 हजार एकड़ में कपास, पांच हजार के करीब एकड़ में बाजरा व गन्ना की फसल किसानों ने लगाई हुई है। कम बिजली आपूर्ति आने के कारण फसलें सूखना शुरू हो गई थी। अब बिजली ज्यादा आने के कारण किसान अच्छे तरीके से फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। धान रोपाई करने वाले किसानों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
गर्मी के साथ बढ़ी खपत
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ ही है। पिछले 14 दिन में खपत बढक़र 75 लाख यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच चुकी है। जिले में 184 फीडरों से 293 गांव को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। साढ़े तीन लाख उपभोक्ता है। घरेलू के कनेक्शन सवा दो लाख व गैर घरेलू व व्यावसायिक एक लाख व 25 हजार कनेक्शन खेतों के है।