फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   New ICU will start after new doctor arrives

Kaithal News: नए डॉक्टर आने के बाद शुरू होगा नया आईसीयू

Thu, 23 Jan 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 23 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
New ICU will start after new doctor arrives
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में बनाया गया आईसीयू नए डॉक्टरों के आने के बाद शुरू होगा। यहां पर 20 के करीब का स्टाफ चाहिए। इसमें पांच डॉक्टर और तीन एमओ शामिल हैं जबकि अन्य स्टाफ नर्सिंग ऑफिसर और मशीनों को ऑपरेट करने का काम करेगा। स्टाफ की नियुक्ति के लिए सिविल सर्जन की ओर से मुख्यालय में मांग करते हुए एक पत्र भी लिखा गया है।

गौरतलब है कि जिले में सभी सरकारी अस्पतालों में फरवरी महीने में नए डॉक्टरों के आने की उम्मीद है। उधर, नागरिक अस्पताल में 12 बेड का आईसीयू बनकर तैयार हो चुका है। अब लोक निर्माण विभाग कभी भी यह आईसीयू स्वास्थ्य विभाग को सौंप सकता है। आईसीयू के शुरू होने के बाद गंभीर हालत के मरीजों को इलाज मिलेगा।
विज्ञापन


नहीं जाना होगा रोहतक या चंडीगढ़ पीजीआई ः जिला नागरिक अस्पताल में आईसीयू की सुविधा मिलने के बाद लोगों को अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करवाने के लिए रोहतक या पीजीआई चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, जिला मुख्यालय पर ही मरीजों को इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी मंजिल पर बनाए आईसीयू में चार वेंटिलेटर बेड और आठ एचडीयू बेड शामिल किए गए हैं। आईसीयू शुरू होने के बाद यहां चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति 24 घंटे रहेगी। इसके साथ आठ बेड का एक अन्य आईसीयू भी अस्पताल में बनकर तैयार हो चुका है।

जिला नागरिक अस्पताल में बनाए गए आईसीयू का काम पूरा हो चुका है। अब यहां पर केवल डॉक्टरों की नियुक्ति का इंतजार है। इसलिए सिविल सर्जन ने मुख्यालय को यहां पर जल्द ही डॉक्टर नियुक्त करने की मांग भी की है। फरवरी माह में नए डॉक्टरों की सूची जारी होनी है। उम्मीद है कि इस सूची में आईसीयू के लिए डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। यह नियुक्ति होने के बाद ही आईसीयू शुरू हो पाएगा। - डाॅ. सचिन मांडले, जिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।


विशेषज्ञ डाॅक्टरों की कमी, नियुक्ति न होने से परेशानी

इस समय नागरिक अस्पताल में विशेष बीमारियों के चिकित्सकों की कमी है। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए काफी दिक्कत आती है। अस्पताल में अब स्वीकृत पद 55 हैं, लेकिन कार्यरत मात्र 15 चिकित्सक हैं। बेहोशी का स्थायी चिकित्सक नहीं है। एनएचएम के तहत दो चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। पूरे जिले में सिर्फ एक बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक है। जिले के 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोई भी बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed