फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   New Happy Cards are not being made for eight months

Kaithal News: आठ महीने से नहीं बन पा रहे नए हैप्पी कार्ड

Wed, 21 May 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 21 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
New Happy Cards are not being made for eight months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिछले साल ही मार्च में शुरू की गई प्रदेश सरकार की हैप्पी कार्ड योजना के तहत कार्ड बनने की प्रकिया काफी ढीली है। विधानसभा चुनाव होने के बाद आवेदन के बावजूद पिछले आठ महीने से नए हैप्पी कार्ड अब तक नहीं बन सके हैं। ऐसे में आवेदन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले साल अगस्त में चुनाव में आचार संहिता लगने के बाद हैप्पी कार्ड बनाने की प्रक्रिया बंद की गई थी। वहीं, जिले में अब तक दो लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इसमें से एक लाख 70 हजार के करीब ही बने हैं। इनमें से करीब एक लाख 40 हजार कार्ड ही वितरित हुए हैं। लोगों का कहना है कि हैप्पी कार्ड नियमानुसार एक महीने में बन जाने चाहिए लेकिन चार से छह महीने बीत जाने के बाद भी नहीं बन पा रहे हैं। कार्ड बनने की प्रक्रिया बेहद ढीली होने के चलते बचे हुए कार्ड अब तक नहीं बन सके हैं।
विज्ञापन


बस स्टैंड के यातायात प्रबंधक वीरेंद्र स्वामी ने बताया कि चुनाव के बाद काफी अधिक संख्या में हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन हुए हैं। इसलिए ही देरी हो रही है। यह कार्ड आगामी एक महीने में आना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है योजना

प्रदेश सरकार ने पिछले साल मार्च में ही एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की थी। इसके तहत जिले के करीब दो लाख परिवारों को लाभ मिलना है। इसमें लाभार्थी परिवार रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर पाएंगे। योजना के लाभार्थी परिवारों को एक स्मार्ट कार्ड बनाकर दिया गया है। इस कार्ड के माध्यम से ही वे रोडवेज की बसों में सफर तय कर पा रहे हैं। यह रोडवेज में परिचालकों की ओर से प्रयोग की जा रही ई-टिकटिंग मशीनों से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed