फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   New Enteries to verify before 31st macrh

31 तक वेरिफिकेशन नहीं तो कटेगा नाम!

Tue, 18 Mar 2014 11:41 PM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 18 Mar 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
New Enteries to verify before 31st macrh
कैथल। यदि आप राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्राथमिक परिवारों में शामिल हैं, लेकिन 31 मार्च तक आपने अपनी प्रॉपर्टी की वेरिफिकेशन नहीं करवाई तो इस योजना की सूची से आपका नाम कट सकता है।
विज्ञापन


इसके बाद आप योजना के तहत मिलने वाली भोजन की गारंटी का लाभ नहीं ले पाएंगे। इसके तहत दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से पांच किलो प्रति व्यक्ति के अनुसार गेहूं दिया जाता है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


योजना में जिले की आधी आबादी
जिले में जनसंख्या करीब 12 लाख से ज्यादा है। इस योजना में जिले के लगभग छह लाख से अधिक लोग पात्र हैं। आर्थिक जनगणना में जो आंकड़े उपलब्ध हैं, उसी के अनुसार केंद्र सरकार ने पांच एकड़ से कम भूमि मालिकों सहित विभिन्न शर्तें तय करते हुए इसकी पात्रता की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बीपीएल, एवाई परिवारों सहित नए जुड़ने वाले चार लाख लोग शामिल हैं। बीपीएल एवं एवाई परिवारों को तो योजना का लाभ दिया जा रहा है। लेकिन जो नए परिवार इस सूची में जुडे़ हैं, उन्हें आर्थिक जनगणना में दी गई जानकारी की वेरिफिकेशन पटवारी, नगर परिषद से करवानी है। पटवारी से तस्दीक करवाने के बाद पात्र लोगों को डिपो से इस योजना के तहत गेहूं दी जा रही है।

पहले 21 मार्च थी अंतिम तिथि
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पहले यह वेरिफिकेशन करवाने की तिथि 21 मार्च निर्धारित की गई थी। विभाग ने अब जिले के अधिकारियों को इस जांच को जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि 31 मार्च तक इसे हर हाल में पूरा किया जा सके।


विभाग के अनुसार यदि 31 मार्च तक सूची में शामिल परिवारों ने वेरिफिकेशन करवाकर डिपो धारक को कागजात जमा नहीं करवाए तो उसका नाम सूची से काटा जा सकता है। डीएफएससी रविंद्र सैनी ने कहा कि विभाग के आदेश हैं कि 21 मार्च तक यह काम पूरा करवा लिया जाए। यदि कोई शेष रहता है तो 31 मार्च तक हर हाल में वेरिफिकेशन करवा ले। यदि कोई इस अवधि में अपनी वेरिफिकेशन नहीं हुआ तो नाम सूची से कट भी सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed