{"_id":"6a89ffa265b5a12d850374a7","slug":"xen-issued-notice-over-stalled-project-and-work-delays-explanation-sought-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154093-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रोजेक्ट बंद और काम में देरी पर एक्सइएन को नोटिस, मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रोजेक्ट बंद और काम में देरी पर एक्सइएन को नोटिस, मांगा जवाब
Sun, 23 Aug 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
भाई उधम सिंह किला के पास बनाई जानी है मल्टी लेवल पार्किंग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र पंडित
कैथल। नगर परिषद के विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार पर प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। शहर के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में लंबे समय से कोई प्रगति नहीं होने पर जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) ने नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता (एक्सइएन) को फिर कड़ा नोटिस जारी किया है और तत्काल लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
साथ ही पूरे मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखा है। इससे पहले भी एक्सइएन को कार्य में लापरवाही बतरने पर कई नोटिस मिले चुके हैं।
डीएमसी की ओर से वीरवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी मांगे जाने के बावजूद एक्सइएन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। लंबे समय से कई बड़े प्रोजेक्ट्स की फाइलें और जरूरी प्रक्रियाएं आगे नहीं बढ़ने से शहर के विकास पर असर पड़ रहा है। इनमें मुख्य रूप से सिटी स्क्वायर, मल्टी लेवल पार्किंग और रेलवे अंडरपास जैसे बेहद जरूरी और बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जवाब तलब किया है। इन महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए नगर परिषद की तरफ से प्रयास न के बराबर हैं। टेंडर प्रक्रिया और अन्य कागजी औपचारिकताएं एक्सइएन कार्यालय के स्तर पर ही अटकी पड़ी हैं।
कार्यालय से रहते नदारद, लोग परेशान : इन बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम न हो पाने का सीधा खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मल्टी लेवल पार्किंग न बनने से बाजार में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। रेलवे अंडरपास न बनने से लोगों को रोजाना रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। शहरवासियों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे लोगों में नगर परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। नगर परिषद पार्षद मोहन शर्मा भी एक्सइएन के कार्यालय से नदारद रहने की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल चुके हैं।
बैठकों से गैरहाजिरी, पोर्टल पर अटकाने पर भी नोटिस : यह पहला मौका नहीं है जब एक्सइएन को लेकर लापरवाही सामने आई हैं। इससे पहले भी उन्हें कई मामलों में नोटिस मिल चुके हैं। उन पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठकों में शामिल न होने और सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर लोगों के जरूरी कामों और फाइलों को जानबूझकर अटकाए रखने के आरोप हैं। बार-बार मिल रहे नोटिसों के कारण अब कार्यालय में नोटिसों की ढेरी लग चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कोई सुधार दिखाई नहीं दे रहा है।