फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Today is the last chance for undergraduate admission at RKSD College.

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में स्नातक में प्रवेश का आज अंतिम मौका

Sun, 23 Aug 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 23 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance for undergraduate admission at RKSD College.
दा​खिला करवाने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। यूजी की रिक्त सीटों पर चल रही फिजिकल ओपन काउंसलिंग का रविवार को अंतिम दिन होगा।
विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए रविवार का अवकाश होने के बावजूद कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया के लिए खुला रहेगा। इच्छुक विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंचकर रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कॉलेज के 11 यूजी-1 पाठ्यक्रमों में अब तक 1766 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। शेष सीटों को भरने के लिए फिजिकल ओपन काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन

-----

द्वितीय से चतुर्थ वर्ष की फीस जमा कराने की अंतिम तिथि आज
कॉलेज में द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि भी रविवार निर्धारित की गई है। ऐसे में संबंधित विद्यार्थियों को भी निर्धारित समय सीमा के भीतर फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

पीजी के नौ पाठ्यक्रमों में 377 आवेदन
स्नातकोत्तर स्तर के नौ पाठ्यक्रमों के लिए कॉलेज को कुल 377 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पीजी आवेदनों की सत्यापन प्रक्रिया रविवार को शाम 5 बजे तक पूरी की जाएगी। इसके बाद सत्यापन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। वहीं, पीजी पाठ्यक्रमों की प्रोविजनल मेरिट सूची रविवार को शाम 6 बजे प्रदर्शित की जाएगी। कॉलेज में आवेदन आंकड़ों के अनुसार एमए राजनीति विज्ञान एडिड की 50 सीटों के लिए 90, एमए अंग्रेजी एडिड की 50 सीटों के लिए 73 और एमए इतिहास सेल्फ फाइनेंस की 50 सीटों के लिए 70 आवेदन मिले हैं। एमए हिंदी की 50 सीटों के लिए 44, एमकॉम की 72 सीटों के लिए 45 और एमएससी गणित की 50 सीटों के लिए 33 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
-----

अवकाश के बावजूद कॉलेज खोलने का निर्णय
प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि विद्यार्थियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रविवार के अवकाश के बावजूद कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र विद्यार्थी केवल अवकाश के कारण प्रवेश के अवसर से वंचित न रह जाए।

-----------
रविवार को यूजी में दाखिले का अंतिम दिन होने से प्रवेश से संबंधित स्टाफ कॉलेज में उपलब्ध रहेगा। रिक्त सीटों पर फिजिकल ओपन काउंसलिंग होगी। पीजी आवेदनों के सत्यापन का कार्य भी निर्धारित समय के अनुसार पूरा होगा। - डॉ. गगन मित्तल, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed