{"_id":"6a20756fa8e33c31060de174","slug":"nephew-prepares-fake-release-deed-and-usurps-4-kanal-18-marla-land-kaithal-news-c-245-1-kht1013-150268-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भतीजे ने फर्जी रिलीज डीड तैयार कर हड़पी 4 कनाल 18 मरले जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भतीजे ने फर्जी रिलीज डीड तैयार कर हड़पी 4 कनाल 18 मरले जमीन
विज्ञापन
कैथल। जिले के चंदाना रोड चौधरी पट्टी कैथल निवासी रमेश की जमीन की फर्जी रिलीज डीड तैयार करवाकर उनके भतीजे ने ही 4 कनाल 18 मरले जमीन हड़प ली। रमेश जब जमीन के कागज इकट्ठे कर रहे थे, तो उन्हें धोखाधड़ी के बारे में पता चला। इस संबंध में पीड़ित ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चन्दाना रोड चौधरी पट्टी कैथल निवासी रमेश कुमार ने शिकायत में बताया कि उनकी शहर में 4 कनाल 18 मरले भूमि है। सुखबीर सिंह उनका सगा भतीजा है। सुखबीर ने धोखाधड़ी करके उनकी जमीन हड़प ली। इसका पता उन्हें मई 2025 में चला, जब उन्होंने जमीन के सभी दस्तावेज इकट्ठे किए।
इसके बाद वे पटवारी के पास गए, तो उसने बताया कि आपने जमीन 4 कनाल 18 मरले सुखबीर सिंह को वर्ष 2015 में बेच दी है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपनी जमीन को सुखबीर सिंह को नहीं बेचा और न ही किसी दस्तावेज पर अपने हस्ताक्षर किए। शहर थाना के जांच अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।