{"_id":"67a506ca5b8155eaca0f13e7","slug":"neither-work-has-started-on-the-old-railway-station-nor-is-there-any-talk-on-the-new-one-kaithal-news-c-18-1-knl1004-576033-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: न पुराने रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ काम, न नए पर बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: न पुराने रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ काम, न नए पर बनी बात
Fri, 07 Feb 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कुछ समय पहले ही रेलवे की ओर से कैथल के रेलवे स्टेशनों का जीर्णोंद्धार की घोषणा की थी, लेकिन इसके तहत अभी न तो पुराना रेलवे स्टेशन पर काम शुरू हुआ और न ही नए रेलवे हॉल्ट को अपग्रेड करने पर कोई बात बनी है।
इस मामले में रेल यात्री कल्याण समिति ने कुरुक्षेत्र के सांसद से बड़ा रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य करने की मांग रखी थी। इसके बाद नया कैथल रेलवे हॉल्ट को अपग्रेड करने की योजना बनाने पर काम शुरू हुआ था, परंतु अभी तक इस योजना को लेकर भी कोई बात नहीं बनी है।
पुराने रेलवे स्टेशन पर इन विकास कार्यों की बनाई है योजना ः रेलवे की ओर से मुख्य द्वारा बनाने के साथ प्लेटफार्म को 300 से बढ़ाकर 550 फीट करने की योजना बनाई थी। इसके साथ ही एक टिकट घर भी बनाने का भी दावा किया था। इसी दावों के बीच पिछले साल दिसंबर महीने में ही दिल्ली मंडल के डीआरएम सुखविंद्र सिंह ने भी निरीक्षण किया था। उन्हाेंने अधिकारियों को रेलवे स्टेशन के हालात सुधारने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि पिछले लंबे समय यात्रियों की ओर से स्टेशन पर विकास कार्यों करवाने की मांग की जा रही है। कुछ समय पहले यह योजना भी बनी, लेकिन इस पर आगे बात नहीं बन सकी है। यह योजना केवल नक्शा बनाने तक ही सीमित होकर रह गई है। बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि केंद्र अपने बजट में कैथल रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों को हरी झंडी दिखाएगी, लेकिन ऐसा भी नहीं हो पाया है।
कैथल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म लंबा व ऊंचा करने के लिए अधिकारिक रूप से सर्वे किया गया है। अब यह रिपोर्ट डीआरएम कार्यालय में भेजी गई। इस पर आगामी फैसला जल्द ही अधिकारी ही लेंगे। इसके बाद ही आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। -नरेंद्र शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, कैथल।
करीब 155 साल पुराना
है रेलवे स्टेशन
n
कैथल का रेलवे स्टेशन करीब 155 साल पुराना है। इसकी स्थापना अंग्रेजों के शासनकाल में 1870 हुई थी।
n
अंग्रेजों ने वाया कैथल होते हुए नरवाना से कुरुक्षेत्र के लिए नई रेलवे लाइन बिछाई थी। अभी तक इस लाइन पर केवल विद्युतीकरण ही हो पाया है।
n
इससे पहले रेलवे ने करीब छह साल पहले 2019 में पांच करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए थे। इन कार्याें के तहत पार्किंग, टिकट घर, प्रतीक्षालय, स्टेशन अधीक्षक कक्ष का निर्माण और इंटरलॉक सिस्टम लागू किया गया था।