फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Negligence in resolving public grievances will not be tolerated: DC

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Negligence in resolving public grievances will not be tolerated: DC
कैथल। डीसी अपराजिता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। शिकायतों के निपटारे में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों को औपचारिकता के रूप में न लें बल्कि संवेदनशीलता के साथ उनका स्थायी समाधान करें।
विज्ञापन

डीसी लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों के साथ सीएम विंडो, जनसंवाद और समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। डीसी ने विभागवार लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग लंबित शिकायतों की सूची तैयार कर प्राथमिकता तय करें। जिन मामलों में दूसरे विभागों की आवश्यकता हो, उनमें आपसी समन्वय से समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों पर की गई कार्रवाई और समाधान की स्थिति पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। जनता की समस्या का समाधान ही सुशासन की वास्तविक कसौटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed