फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Negligence found by investigating officer

Kaithal News: जांच अधिकारी की मिली लापरवाही

Wed, 20 Mar 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Negligence found by investigating officer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एक सप्ताह पहले ही सिविल लाइन थाना से धोखाधड़ी के आरोपी फरार होने के मामले में डीएसपी ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह व होमगार्ड के एक जवान की लापरवाही मिली है।

जांच अधिकारी ने होमगार्ड जवान की जिम्मेदारी पर गांव कवारतन निवासी आरोपी भूपेंद्र को थाना में छोड़ा गया था। आरोपी भूपेंद्र होमगार्ड जवान को चकमा दे मौके से फरार हो गया था। इसके बाद उसे दो दिन बाद कैथल के नए रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


थाना से आरोपी के भागने पर एसपी ने जांच अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है जबकि होमगार्ड जवान पर कार्रवाई करने के लिए गृह रक्षक विभाग को लिखा है।

यह है मामला ः कवारतन गांव निवासी कश्मीर सिंह ने वर्ष 2023 में सिविल लाइन थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। आरोप था कि उसके बेटे दलेर सिंह ने जिला फतेहाबाद के गांव अलायकी निवासी महेंद्र से बोलेरो गाड़ी खरीदी थी। गाड़ी दलेर सिंह के नाम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017 में उसके बेटे दलेर सिंह की मृत्यु हो गई थी। आरोपी भूपेंद्र व राजेंद्र उसे परेशान करके बिना किसी वजह रुपए मांगने लगे। आरोपियों ने धमकी दी कि गाड़ी छीनकर ले जाएंगे और उसके परिवार को जान से मार देंगे।

आरोपी कहते कि अब गाड़ी उनके नाम हो चुकी है। उसने आरटीआई लगाई तो पता चला कि आरोपियों ने दोबारा से साल 2021 में फतेहाबाद एसडीएम कार्यालय की वाहन पंजीकरण शाखा से गाड़ी की एनओसी जारी करवा ली थी। उसके बाद कैथल कार्यालय में भी आरसी बनवा ली। आरोपियों ने दोनों जगहों पर फर्जी कागजात लगाकर ऐसा कार्य किया है। आरोपियों ने धोखाधड़ी करके ऐसा किया।


मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। एक सप्ताह पहले गांव कवारतन निवासी दूसरे आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार किया था। जो अदालत में पेश करने से पहले ही सिविल लाइन थाना से फरार हो गया था। आरोपी को नया रेलवे स्टेशन कैथल से गिरफ्तार किया गया था।

थाना से आरोपी फरार होने के मामले में जांच अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। होमगार्ड जवान पर कार्रवाई करने के लिए गृह रक्षक विभाग को लिखा है।

- उपासना, एसपी कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed