फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   'Need to find the real killers of Sidhu Musewala'

Kaithal News: ‘सिद्धू मूसेवाला के असली हत्यारों को ढूंढने की जरूरत’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
'Need to find the real killers of Sidhu Musewala'
चीका पहुंचने पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को पुष्प भेंट कर स्वागत करते पूर्? - फोटो : Kaithal
गुहला-चीका। पंजाबी गायक स्व. शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह शनिवार को चीका में लोहड़ी पर पूर्व विधायक के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस मौके पर कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी भी मौजूद थे। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि मूसेवाला का कत्ल करवाने वाले असली षड्यंत्रकारी तो अभी भी कानूनी फंदे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उसकी हत्या की वे भाड़े के लोग थे, लेकिन असली हत्यारे तो कोई और हैं, जिन्हें ढूंढना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक पुत्र के खो जाने का दर्द कितना होता है, इसका आभास केवल उस पिता को ही हो सकता है, जिसने अपने युवा पुत्र को खो दिया हो। उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धू की मौत से जहां उन्होंने बहुत कुछ खोया है, लेकिन उसके साथ उन्होंने पाया भी बहुत कुछ है। मूसेवाला के रूप में उसके घर में भगवान ने एक नायाब हीरे को जन्म दिया था, लेकिन अफसोस है कि हम उसे पहचान नहीं पाए और न ही बचा पाए।
विज्ञापन

बलकौर सिंह ने कहा कि मूसेवाला की मौत के बाद जब उन्होंने उनके प्रति लोगों का जुनून देखा तो तब जाकर एहसास हुआ कि उन्होंने पुत्र के रूप में कुदरत के एक नायाब हीरे को खो दिया है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला न केवल पंजाब व हरियाणा में ही पापुलर थे, अलबत्ता विश्व में उसके फैन हैं। कार्यक्रम के दौरान गुहला भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि वे गुहला हलके के सेवादार हैं। बाजीगर ने कहा कि पहले भी गुहला का उन्होंने ही विकास करवाया है और भविष्य में भी वे ही गुहला का विकास करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed