फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Necklace of North Haryana captured in papers only

Kaithal News: कागजों में ही कैद उत्तर हरियाणा का नेकलेस

Tue, 27 Aug 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 27 Aug 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Necklace of North Haryana captured in papers only
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद भी उत्तर हरियाणा का नेकलेस कहे जाने वाले चीका से यमुनानगर एक्सप्रेस-वे का निर्माण ठंडे बस्ते में हैं। यह परियोजना अभी तक केवल कागजों में सिमट कर रह गई है। इस कार्य को केंद्र की तरफ से वर्ष 2022 की अगस्त में स्वीकृति मिली थी, लेकिन पूरे दो साल बीत जाने के बावजूद मार्ग निर्माण की कागजी प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि यह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जाने के लिए यह प्रदेश का महत्वपूर्ण मार्ग है, इसलिए जिले के लोग इस मार्ग का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री दे चुके हैं मंजूरी

इस मार्ग के निर्माण कार्य को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अगस्त 2022 में मंजूरी दे दी थी, लेकिन एक बार चर्चा के बाद इस कार्य की प्रगति आगे नहीं बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इससे पूर्व कैथल जिले में तीन नेशनल हाईवे बन चुके हैं। इनमें हिसार-चंडीगढ़ वाया कैथल, इस्माइलाबाद-नारनौंद हाईवे के अलावा भारत माला प्रोजेक्ट के तहत जम्मू से कटरा नेशनल हाईवे भी कैथल जिले की सीमा से होकर निकलना है। अब नया एक्सप्रेस-वे स्वीकृत होने के बाद जिले के चारों ओर नेशनल हाईवे बन जाएंगे।

इस हाईवे के बनने से उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड जाने का लोगों को सीधा रास्ता तो मिलेगा ही, साथ में समय की भी बचत होगी। कई जिलों के साथ-साथ सैंकड़ों गांवों और कस्बे एक दूसरे से जुड़ेंगे। रोजाना हजारों की संख्या में उपरोक्त प्रदेशों में आने व जाने वाले यात्रियों को इस बड़ा लाभ होगा। इसके बनने से चीका क्षेत्र मालवा क्षेत्र से सीधा जुड़ जाएगा और चीका में विकास के साथ-साथ व्यापारिक दृष्टिकोण से भी लाभ होगा।

प्रदेश की बड़ी मार्बल मार्केट कहे जाने वाले चीका क्षेत्र से यह मार्ग गुजरेगा तो व्यापार के क्षेत्र में भी जिले का नाम देश में रोशन होगा। जिला आर्थिक स्थिति से भी सुदृढ़ होगा।

चीका से यमुनानगर एक्सप्रेस-वे बनाने को लेकर वर्ष 2022 में केंद्र सरकार ने मंजूरी जरूर दी थी, लेकिन अभी तक इस परियोजना पर विभाग की ओर से उन्हें कोई आदेश नहीं मिले हैं। जैसे ही कोई आदेश मुख्यालय स्तर पर होंगे तो निर्माण को लेकर आगामी कार्यवाही शुरू की जाएगी।

- वरुण कंसल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed