फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Navodaya: Selection exam for admission in sixth on 18th

Kaithal News: नवोदय ः छठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 18 को

Tue, 31 Dec 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 31 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Navodaya: Selection exam for admission in sixth on 18th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 18 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। विद्यालय की ओर से परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई है। प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों से 3489 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन करने वाले विद्यार्थी निर्धारित समय के अनुसार विद्यालय में पहुंचकर परीक्षा में भाग ले सकेंगे। इसके लिए एडमिट कार्ड भी विद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुचिता गुप्ता ने बताया कि आवेदनकर्ता चयन परीक्षा में भागीदार बनाने का पूर्ण प्रयास करेंगे और उनकी सफलता सुनिश्चित करेंगे। उन्हें शिक्षण प्राप्त करने के दौरान किसी प्रकार से कोई शुल्क नहीं देना होगा। परीक्षा गुहला, सीवन, कलायत, पूंडरी, कैथल व राजौंद सहित छह ब्लॉकों में होगी। केंद्र का नाम व अन्य जानकारी विद्यार्थियों के अनुक्रमांक नंबर पर प्रदर्शित की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षा का समय सुबह साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को केंद्र पर सुबह 10:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। प्रवेश पत्र के अलावा कोई भी पहचान पत्र लाना अनिवार्य रहेगा, जिनकी जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। जो विद्यार्थी देरी से पहुंचेंगे उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे समय पर पहुंचकर परीक्षा दें और सफल होकर विद्यालय में प्रवेश पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed