{"_id":"e8cec850f0a059fb58822039e5c5d388","slug":"naveen-jindal-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन जिंदल को फिर टिकट मिलने से समर्थकों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन जिंदल को फिर टिकट मिलने से समर्थकों में खुशी
कैथल
Updated Sun, 09 Mar 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस हाईकमान ने कुरुक्षेत्र संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार नवीन जिंदल पर भरोसा जताया है। मिली जानकारी के अनुसार जिंदल को इस बार भी कुरुक्षेत्र से टिकट दिया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जैसे ही यह खबर मिली तो उनमें खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मालूम हो कि नवीन इससे पहले वर्ष 2004 और 2009 में लगातार दो बार इस सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। इस बार भी कांग्रेस ने उन्हीं पर दांव खेला है।
जिंदल को टिकट मिलने पर नवनीत गोयल एडवोकेट और नरेश चट्ठा समेत अन्य समर्थकों ने खुशी जताई है। समर्थकों का कहना है कि सांसद ने अपने दस साल के कार्यकाल में जो विकास कार्य अपने संसदीय क्षेत्र में किए हैं, यह उसी का नतीजा है कि इस बार भी आला कमान ने उन पर ही भरोसा जताया और टिकट दिया।
समर्थकों का कहना है कि इस आर भी जिंदल भारी मतों से जीत हासिल कर लोकसभा में जाएंगे और अपने क्षेत्र समेत प्रदेश भर के विकास कार्यों के लिए प्रोजेक्ट लेकर आएंगे। समर्थकों ने कहा कि जिंदल की उपलब्धियों की कोई भी बराबरी नहीं कर सकता है। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का ही नतीजा है कि उन्हें इसी संसदीय क्षेत्र से टिकट हासिल हुआ है जो एक बड़ी उपलब्धि है और कैथल के लिए गौरव की बात है। इस बार भी जिंदल की जीत पक्की है। दूसरी पार्टियों के प्रत्याशी उनके सामने टिक भी नहीं पाएंगे।