{"_id":"6743c00a26aa2d717c0ca4a4","slug":"national-womens-tapeball-championship-in-punjab-from-tomorrow-kaithal-news-c-18-1-knl1004-526385-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पंजाब में राष्ट्रीय महिला टेपबॉल चैंपियनशिप कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पंजाब में राष्ट्रीय महिला टेपबॉल चैंपियनशिप कल से
Mon, 25 Nov 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। टेपब़ॉल क्रिकेट संघ की ओर से पहली राष्ट्रीय महिला टेपबाल प्रतियोगिता का आयोजन सुल्तानपुर लोधी पंजाब में 26 से 29 नवंबर तक आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पूर्व बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों ने लगातार अभ्यास किया। रविवार को उनके अभ्यास सत्र का समापन हुआ।
शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के लिए गुहला के विधायक देवेंद्र हंस पहुंचे। उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार जीत से ज्यादा मायने रखता है कि हम क्षेत्र में अपना 100 प्रतिशत दें। हमें अपनी पूरी ताकत झोंक देनी चाहिए। प्रतियोगिता को जीतने के लिए।
उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। यदि हम पूरी मेहनत और लगन से तैयारी करें तो हमें सफलता जरूर मिलती है। खेल से निर्णय लेने की क्षमता का भी विकास होता है। टेपबॉल क्रिकेट संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव संजय सैन ने कहा कि हरियाणा की टीम में पहली महिला राष्ट्रीय टेपबॉल प्रतियोगिता के लिए अच्छे खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर शमशेर फिरोजपुर, कुलदीप सैनी, नरेंद्र शर्मा, राजीव सैनी, कोच सुदर्शन सिंह सीवन मौजूद रहे।