फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   national seminar, rksd college, research scolar, read research, kaithal

देश भर से आए 200 शोधार्थियों ने पढ़े शोध पत्र

Mon, 27 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Mon, 27 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
national seminar, rksd college, research scolar, read research, kaithal
शुभारंभ एसडीएम मनदीप कौर ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 आरकेएसडी कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग द्वारा हरियाणा उच्चतर विभाग महानिदेशालय की ओर से नेशनल स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का शुभारंभ एसडीएम मनदीप कौर ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। लैब टू लैंड इन्वेंशन ऑफ साइंस विषय पर आधारित इस सेमिनार में हरियाणा सहित हिमाचल, राजस्थान, पंजाब व उत्तरप्रदेश से आए 200 से अधिक शोधार्थियों ने शोध पत्र पढ़े। कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटर साइंस, फिजिक्स एवं कैमेस्ट्री विभाग के 220 विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीक के नए अनुसंधानों पर आधारित चाट बनाकर प्रदर्शित किए। जिसमें से 3 सर्वश्रेष्ठ चार्ट कृतियों का चयन कालेज के पूर्व प्रिंसिपल प्रोफेसर एमएल बिंदलिश सहित एसके गुप्ता व प्रोफेसर जेएम बिंदलिश ने किया।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि सेमिनार का उद्देश्य आम जनमानस के बेहतर जीवन के लिए वैज्ञानिक अनुसंधानों एवं शोध के व्यावहारिक प्रयोग को बढ़ावा देना है। भारत जैसे विकासशील देश में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा का प्रसार जरूरी है जिससे रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और इसके साथ औद्योगिकीकरण व आर्थिक विकास में बड़ा योगदान मिलता है। प्रिंसिपल ओपी गर्ग ने कहा कि मानव कल्याण के दृष्टिगत लैब टू लैंड कार्यक्रम शुरू हुआ था। इसके माध्यम से हम कृषकों की अर्थव्यवस्था में सुधार ला सकते हैं। सेमिनार के मुख्य वक्ता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के डीन प्रोफेसर अनिल वोहरा ने विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में हो रहे विकास और भावी अनुसंधानों का उल्लेख उदाहरणों के साथ किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस विभाग की चेयरपर्सन सेमिनार की रिसोर्स पर्सन डा. अनु रेखा शर्मा ने साइंस के क्षेत्र में हुई तरक्की और लैब टू लैंड इन्वेंशन ऑफ साइंस विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नए-नए अनुसंधानों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। नंगल ग्लोबल कालेज के प्राचार्य वीके लांबा, पिलानी राजस्थान के वैज्ञानिक डा. संजय सिंह, राजस्थान से डा. सुमित सौरभ, चंडीगढ़ से जयप्रकाश गोदारा, अंबाला कैंट एसडी कालेज के प्रिंसिपल राजेंद्र सिंह राणा ने भी अपने विचार रखे। प्रिंसिपल ओपी गर्ग ने बतौर संरक्षक तथा सेमिनार के कन्वीनर प्रोफेसर राजेश देसवाल, सह-कन्वीनर डा. अशोक शर्मा व रघुवीर लांबा, अमित गुप्ता आदि ने सेमिनार में प्रबंधकीय दायित्व निभाया। इस अवसर पर  डा. गगन मित्तल, डा. एसके गोयल, डा. अनिल नरूला, डा. मेजर एसएस ढुल, शिल्पी अग्रवाल, शारदा पद्याल, सोनल आनंद, सुनील कुमार गुप्ता, मनु निरवानी, मोनिका शर्मा, सोनिया खुराना, गीतिका, सुप्रिया, पूजा भगत, कोमल, आंचल, शिवानी व शिताशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed