{"_id":"5f9efb228ebc3e9be418d637","slug":"national-oath-kaithal-news-knl49512711","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ
विज्ञापन
national oath
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा दिवस के मौके पर सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें एडीसी सतबीर सिंह कुंडू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर जहां खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जा रहे हैं, वहीं प्रदर्शन के आधार पर नौकरियां भी दी जा रही है।
एडीसी सतबीर सिंह कुंडू ने कार्यक्रम में सभी को हरियाणा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा यानी हरि का आना, यह वो पावन धरा है, जहां पर ऋषि मुनियों ने तप किए हैं। यहां की गौरवमयी संस्कृति रही है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा दिवस के मौके पर जहां खेल प्रतियोगिताएं प्रत्येक जिला में करवाई गई है, वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई गई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सभी रियासतों को एकत्रित करके एक राष्ट्र का निर्माण किया था। गुजरात की नर्मदा नदी के किनारे उनकी एक भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यानी एकता का प्रतिक कहा जाता है। प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए खेल नीति बनाई गई है, जिसके तहत ओलंपिक में गोल्ड लेने पर 6 करोड़, सिल्वर लेने पर 4 करोड़ तथा कांस्य पदक लेने पर ढ़ाई करोड़ रुपये नकद दिए जाते हैं।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राज यादव ने विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीसी सतबीर सिंह कुंडू, सीईओ जिला परिषद कमलप्रीत कौर, डीएसओ राज यादव, पूर्व डीएसओ हरकेश कुंडु ने खिलाड़ियों से परिचय करके करवाया। इस मौके पर डीएसओ राज यादव, पूर्व डीएसओ हरकेश कुंडु, वाईसीओ सुशील कुमार, प्रशिक्षक राजेश कुमार, विजय, जोगिंद्र, देवेंद्र, सचिन, राजकुमार, अमरजीत, राजेश, शैलेश मौजूद रहे।