{"_id":"57f001634f1c1b1e08573d83","slug":"national-highway-jam-farmers-protest-angry-police-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने लगाया नेशनल हाइवे पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने लगाया नेशनल हाइवे पर जाम
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी में धान की खरीद बंद होने पर किसान भडक़ उठे। किसानों ने एकत्रित होकर नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। सीटीएम वीरेंद्र सिंह सांगलवान ने मौके पर पहुंच कर किसानों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। आढ़तियों ने अनाज मंडी में केवल एक एजेंसी की ड्यूटी लगाए जाने के कारण खरीद कार्य बंद कर दिया था। बाद में प्रशासन ने आढ़तियों की मांग मानी। तब जाकर खरीद शुरू हुई।
शनिवार सुबह प्रशासन ने छह एजेंसियों द्वारा खरीद बंद करके केवल एक एजेंसी की ड्यूटी लगा दी। जिस कारण आढ़तियों ने खरीद बंद कर दी। आढ़तियों का कहना है कि एक दिन में करीब 1 लाख से अधिक कट्टों की आवक हो रही है। ऐसे में महज एक एजेंसी के भरोसे सीजन में खरीद नहीं हो सकती। खरीद बंद होने पर किसान भी एकत्रित हो गए। किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही कमेटी में जाकर कमेटी कार्यालय का घेराव किया। उसके बाद कमेटी सचिव संजीव सचदेवा ने जिला प्रशासन के सभी उच्च अधिकारियों से अवगत करवा। परन्तु किसी ने भी मंडी में आने की हां तक नही भरी। जिस कारण परेशान होकर किसान जलूस के रूप में जींद रोड बाईपास पहुंचे और राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर जाम लगा दिया। उधर, जाम की सूचना मिलने पर प्रशासन जागा। सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी अशोक कुमार, नगराधीश विरेंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे और हर रोज पहले की तरह किसानों की धान की खरीद शुरू करवा कर जाम को खुलवाया।
आढ़तियों ने की बैठक:-मंडी के प्रधान सुरेश मित्तल ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में आढ़तियों व किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कैथल की मंडी में प्रति दिन लगभग एक लाख से भी ज्यादा धान की आवक होती है। मंडी के अंदर हरियाणा एग्रो, डी एफ एस सी, वेयर हाऊस तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के द्वारा धान की खरीद की जा रही है। सारी मंडी में सभी खरीद एजेंसियों के द्वारा संयुक्त रूप से हर रोज खरीद का कार्य करती है। शुक्रवार को देर सांय डीसी ने आदेश दिये कि हर दिन मात्र एक खरीद एजेंसि ही खरीद का कार्य करेगी। इस पर एक लाख बोरी धान की मात्र एक खरीद एजेंसी 7 राइस मिल मालिक इतनी मात्रा में धान खरीद नही कर सकती और न ही तुलवाकर उठान करवा सकती। जिससे मंडी में जाम की स्थिति बनी रहेगी। इसी को देखते हुये आज मंडी में खरीद का कार्य बंद कर दिया गया। बैठक में पूर्व प्रधान अश्वनी शोरेवाला, सुरेश चौधरी, रामनारायण, कृष्ण मित्तल, कृष्ण शर्मा, पिंका, राजकुमार, पप्पी भी उपस्थित थे।