फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nari Shakti Vandan Scooty Rally taken out

Kaithal News: नारी शक्ति वंदन स्कूटी रैली निकाली

Thu, 07 Mar 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 07 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Nari Shakti Vandan Scooty Rally taken out
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज की एनएसएस इकाइयों ने शहर में नारी शक्ति वंदन मैराथन आयोजित की। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, डॉ. संजय गर्ग और डॉ. राजेश देसवाल ने स्कूटर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डॉ. गोयल ने कहा कि एक दौड़ देश के नाम के उद्देश्य से एनएसएस स्वयंसेवकों ने शहर में इस नारी शक्ति वंदन मैराथन और स्कूटी-बाइक रैलियों का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण देश की प्रगति का हिस्सा है। महिलाएं अब सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपनी किस्मत खुद लिख रही हैं। अब महिलाओं को सम्मान मिल रहा है. रैली में सभापति सुरभि गुर्ग भी शामिल हुईं और कहा कि महिलाओं को मजबूत, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर बनने, रोजगार के क्षेत्र में आगे बढऩे, लोकसभा और राज्य में नेतृत्व के अधिकार के बारे में महिलाओं को शिक्षित करने के लिए प्रेरित करने के लिए इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। अब महिलाएं ड्रोन के जरिए खेती में अपना हुनर दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास को बढ़ावा देना ही महिला सशक्तीकरण का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन


ढांड में निकाली जागरूकता रैली ः बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में डाॅ. ऋषिपाल के मार्गदर्शन में मेरा पहला वोट देश के लिए कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व डाॅ. मीनाक्षी व डाॅ. सोनिया रानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर गांव की गलियों से होती हुई वापस महाविद्यालय में संपन्न हुई। डाॅ. मीनाक्षी ने कहा कि यह कार्यक्रम दो से छह मार्च तक आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों के फ़ोन में वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करवाई और इस एप के सम्यक प्रयोग की जानकारी दी। प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल ने कहा कि युवाओं को अपने मतदान के लिए जागरूक होना चाहिए और अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed