{"_id":"66b15fb06e7f27528505c834","slug":"naresh-jain-becomes-president-of-rotary-club-for-the-second-time-kaithal-news-c-18-1-knl1004-446711-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रोटरी क्लब के दूसरी बार प्रधान बने नरेश जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रोटरी क्लब के दूसरी बार प्रधान बने नरेश जैन
Tue, 06 Aug 2024 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। नरेश जैन को दूसरी बार रोटरी क्लब चीका का प्रधान चुना गया है। कोर्ट रिगालिया रेस्टोरेंट चीका में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3080 के गवर्नर राजपाल सिंह और डिस्ट्रिक्ट 3090 के डीजी घनश्याम कंसल ने विधिवत रूप से रोटरी का काॅलर पहनाकर नरेश जैन को दूसरी बार अध्यक्ष चुनने की घोषणा की।
क्लब संस्थापक संजीव बंसल (हैप्पी) की मौजूदगी में शीशपाल जिंदल को भी दूसरी बार सचिव चुना गया। नवनियुक्त सचिव शीशपाल जिंदल ने बताया कि आशु गोयल को उपप्रधान, राजीव मित्तल को कैशियर, गगन गोयल को सहसचिव, अतुल ग्रोवर का प्रचार प्रबंधक, अंकुर गुप्ता को सदस्य निदेशक, दीपक गर्ग को जनहित प्रचारक, मुकेश सिंगला को देखभाल निदेशक व पुनीत बंसल को युवा संपर्क निदेशक चुना है।
इससे पहले अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजपाल सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य जनहित के कार्य करना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में यदि कोई भी बच्चा या युवा के दिल छेद है या किसी का होंठ कटा फटा है तो उसकी सूचना उन्हें दें। ऐसे लोगों का रोटरी क्लब की तरफ से निशुल्क इलाज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
राजपाल ने कहा कि क्लब की ओर से महिलाओं के लिए निशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाए जाते हैं। घनश्याम कंसल ने कहा कि रोटरी का दूसरा नाम सेवा है।
नवनियुक्त प्रधान नरेश जैन ने पिछले एक साल में किए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे अपनी टीम के साथ गुहला चीका क्षेत्र में हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट 3080 के एजी रंजन शर्मा, डिस्ट्रिक्ट 3090 के डीजीएन अमित सिंगला सहित क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।