फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Narayan Seva Sansthan gets Platinum Award

Kaithal News: नारायण सेवा संस्थान को मिला प्लेटिनम अवार्ड

Thu, 26 Dec 2024 10:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Dec 2024 10:12 AM IST
विज्ञापन
Narayan Seva Sansthan gets Platinum Award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल को सेवा कार्य के लिए प्लेटिनम अवार्ड मिला। शाखा संयोजक डॉ. विवेक गर्ग ने बताया कि शाखा संरक्षक सतपाल मंगला ने संस्थान के संस्थापक चेयरमैन कैलाश मानव व ग्लोबल अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के हाथों से यह सम्मान प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि संस्थान वर्ष 1985 से भारतवर्ष में ही नहीं, अपितु अन्य देशों में भी दिव्यांग बंधुओं और जरूरतमंदों की सेवा में प्रयासरत है। भारत में नारायण सेवा संस्थान की लगभग 480 शाखाएं अपने अपने क्षेत्रों में मानवता के सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रही है। इन शाखाओं में से कैथल शाखा अपने क्षेत्र में पिछले नौ वर्षों में लोगों की सेवा में अनेक कार्य कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में मानवता के दया गुप्ता मानव मंदिर का निर्माण कार्य शाखा की ओर से शुरू किया गया था, यह नारायण सेवा केंद्र समस्त उतर भारत के दिव्यांगों के लिए आशा की नई किरण साबित होगा। गत 15 दिसंबर इसे लोगों को समर्पित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवता के इन अति उत्कृष्ट कार्यों के लिए कैथल शाखा को उदयपुर नारायण सेवा संस्थान ने 22 दिसंबर 2024 को आयोजित एक अवार्ड समारोह में उच्चतम भारत सेवा रतन प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया है।


उन्होंने कहा कि ये अवार्ड सिर्फ एक सम्मान नहीं अपितु एक दायित्व है, जिसको हम सभी ने पूरी निष्ठा के साथ निभाना है। उन्होंने कहाकि इन सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है। उन्होंने नारायण सेवा केंद्र कैथल के सेवा प्रकल्पों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए दानवीर भामाशाहों से निरंतर सहयोग की अपील की।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed