Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Names of schools in the ancestral villages of the martyrs updated on the MIS portal

Kaithal News: बलिदानियों के पैतृक गांव के स्कूलों का नाम एमआईएस पोर्टल पर अपडेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Names of schools in the ancestral villages of the martyrs updated on the MIS portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने दीपावली के शुभ अवसर पर सभी शहीद जो 1962 से अब तक हुए सभी का यानी 100% बलिदानियों के पैतृक गांव के स्कूलों का नाम एमआईएस पोर्टल पर अपडेट हो गया। इस खुशी में सभी प्रशासन का ध्न्यवाद किया। प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि शहीदों के नाम स्कूलों के पोर्टल पर अपडेट 100% वाला जिला कैथल, राज्य ही नहीं पूरे भारतवर्ष का पहला जिला बन गया है। जल्दी ही इन शहीदों के स्मारक उनके नाम वाले स्कूलों में जिला परिषद कैथल के सौजन्य से बनकर तैयार होने वाले हैं। अभी तक 50% कार्य हो चुका है, बाकी का काम अभी तकनीकी कारणों से रुका हुआ है। हमें आशा है कि 16 दिसंबर विजय दिवस तक जल्द ही पुरा हो सकता है। एसोसिएशन प्रधान ने ये भी बताया कि 13 नवंबर शुक्रवार को ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक कैथल के प्रांगण में स्पर्श पेंशन शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने शहीद स्मारक पर दीपावली के उपलक्ष्य में दी भी जलाए। इस मौके पर महासचिव जेडब्ल्यूओ दलबीर सिंह, एयरफोर्स प्रधान एचएफओ भीम सिंह गिल, एचएफओ महेंद्र सिंह राणा, कैप्टन मुख्तार सिंह जांगड़ा, सूबेदार मेजर रामफल चहल, सुबेदार मेजर खजान सिंह, रिसालदार कर्मवीर भाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed