{"_id":"685da393200d3dffeb0ddc78","slug":"naitik-of-karoda-won-gold-medal-in-junior-national-boxing-championship-kaithal-news-c-18-1-knl1004-678702-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: करोड़ा की नैतिक को जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: करोड़ा की नैतिक को जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
Fri, 27 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाई। करोड़ा गांव की होनहार बेटी नैतिक बनवाला ने जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। सबसे उल्लेखनीय बात कि उसने सभी मुकाबले 5-0 से जीते हैं।
नैतिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल, करोड़ा की कक्षा 11वीं की छात्रा हैं। उनके पिता पेशे से चालक हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई और एक बहन भी हैं। 18 से 25 जून तक रोहतक में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में नैतिक ने 52 किलो भार वर्ग में सेना की टीम की ओर से भाग लिया। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी मुकाबले 5-0 के एकतरफा अंतर से जीतते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
बातचीत के दौरान नैतिक बनवाला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच अमरजीत को दिया, जिन्होंने उन्हें कड़ी मेहनत और समर्पण से इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने यह भी कहा कि वह आगे भी इसी तरह अपने गांव, जिला, प्रदेश, देश और अपने कोच का नाम रोशन करती रहेंगी।
विज्ञापन
इस प्रकार रहा स्वर्णिम सफर
n
पहले मुकाबले में पश्चिम बंगाल की बॉक्सर को 5-0 से हराया
n
क्वार्टर फाइनल में मणिपुर की खिलाड़ी को 5-0 से हराया
n
सेमीफाइनल में पंजाब की बॉक्सर को 5-0 से मात दी
n
फाइनल में हरियाणा की ही अन्य बॉक्सर को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता