फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   my girls are ahead in getting marks

Kaithal News: नंबर हासिल करने में म्हारी लड़कियां आगे

Wed, 17 May 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 May 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
my girls are ahead in getting marks
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद मंगलवार दोपहर बाद 10वीं कक्षा का भी परीक्षा परिणाम जारी हो गया। परीक्षा परिणाम जारी होने की सूचना मिलते ही विद्यार्थियों के खुशी की लहर दौड़ पड़ी और वे अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए दौड़ पड़े। पहले तो यह विद्यार्थी सुबह से अपनी कक्षा का परिणाम जारी होने की बाट जोह रहे थे, लेकिन दोपहर तीन बजे के करीब जैसे ही परिणाम आने की सूचना मिली तो सभी विद्यार्थियों में अपना परीक्षा परिणाम देखने की होड़ लगी। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी जिले में हरियाणा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। वैसे तो जिले में एचबीएसई का परीक्षा परिणाम 65.46 प्रतिशत रहा है, लेकिन लड़कियों का पास प्रतिशत 69.2 है। लड़कों का परीक्षा परिणाम 61.68 प्रतिशत रहा है, जो लड़कियों के मुकाबले आठ फीसद कम है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले वर्ष जिले का परीक्षा परिणाम 65.96 प्रतिशत था। इस बार परीक्षा परिणाम के प्रदर्शन में मामूली सी 0.50 प्रतिशत की गिरावट आई है।

पांच छात्राएं व एक छात्र रहा अव्वल
जिले में 10वीं के परीक्षा परिणाम में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों में पांच छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं। इसमें पाई के सरस्वती स्कूल की छात्रा दिव्या ने 500 में 493 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। कैथल हिंदू कन्या स्कूल की छात्रा सिमरन वर्मा, चीका के ज्ञानदीप स्कूल की छात्रा परी, खरक पांडवा के डीडीवाई स्कूल के आर्यन और अलीशा ने 492 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान पाया। वहीं, कलायत के एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लक्षिता ने 491 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

जिलें में 13 हजार 780 में से 9020 विद्यार्थी हुए पास
जिले में इस वर्ष कुल 13 हजार 780 विद्यार्थियों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दी थी। इसमें से कुल 9020 विद्यार्थी पास हुए है। इसमें कुल लड़कियां 4777 और लड़के 4243 हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र के 6950 विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि ग्रामीण में 2070 विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें सरकारी स्कूलों से 4994 व निजी स्कूलों में 4026 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर आंकड़ों पर एक नजर
कुल लड़के लड़कियां शहरी ग्रामीण सरकारी निजी
कुल 13780 6879 6901 10385 3395 8789 4991
पास 9020 4243 4777 6950 2070 4994 4026
री- 1585 818 767 1151 434 1104 481
फेल 3715 1818 1357 2284 891 2691 484
प्रतिशत 65.46 61.68 69.22 60.97 66.92 56.82 80.57
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed