फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mustard procurement work is slow, data is not verified on the portal

Kaithal News: सरसों खरीद का काम धीमा, पोर्टल पर डाटा वेरिफाई नहीं

Fri, 21 Mar 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mustard procurement work is slow, data is not verified on the portal
कैथल। नई अनाज मंडी में वीरवार को सरसों की खरीद का कार्य धीमा रहा। इस कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ी। दरअसल, मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर डाटा वेरिफाई न होने से सरसों की खरीद को लेकर गेट पास नहीं कट रहे हैं। इस कारण किसानों को सरसों की फसल बेचने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

किसान मंडियों में सरसों की फसल लेकर बैठे हैं, लेकिन खरीद एजेंसियां गेट पास न कटने के कारण खरीद नहीं कर पाई रही हैं। नई अनाज मंडी में सरसों लेकर आए किसान नरेंद्र ने बताया कि दो दिनों से सरसों की खरीद नहीं हो रही है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पर पर आवेदन किया हुआ है, लेकिन अभी तक सरसों नहीं बिकी है। अगर प्राइवेट बेचते हैं तो भाव कम मिलता है। सरकार की ओर से 5950 रुपये प्रति क्विंटल भाव निर्धारित किया हुआ है।
विज्ञापन


किसान रवि ने बताया कि एक एकड़ सरसों की फसल लगाई थी। कटाई के बाद अब मंडी में लेकर आया है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पर आवेदन भी किया हुआ है, लेकिन कर्मचारी कहते हैं पोर्टल पर डाटा का मिलान नहीं हो रहा है। इसके चलते गेट पास नहीं काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि यह मामला संज्ञान में है। इस बारे आला अधिकारियों को सूचित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed