{"_id":"617ee65161abf406073ada2d","slug":"muskan-and-swati-made-the-most-beautiful-rangoli-kaithal-news-knl88334266","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्कान और स्वाति ने बनाई सबसे सुंदर रंगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्कान और स्वाति ने बनाई सबसे सुंदर रंगोली
विज्ञापन
Muskan and Swati made the most beautiful Rangoli
- फोटो : Kaithal
सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती और दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने की। इस दौरान डॉ. प्रेरणा व डॉ. सोनिया रानी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की संयोजिका व डॉ. नैंसी ने सह संयोजिका की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में कॉलेज की 11 टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय ईश्वर सिंह की प्रतिमा के सामने रंगोली बनाकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्य ने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष की मुस्कान और स्वाति ने प्रथम, बीकॉम द्वितीय वर्ष की तमन्ना, नेहा और मुस्कान ने द्वितीय और बीकॉम तृतीय वर्ष की प्रियंका व प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज्योति, डॉ. अनिता नैन व मुकेश ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. ईश्वर सिंह, कोमल रानी, मुकेश, डॉ. सोनिया रानी, अनु, अनूप व ममता मौजूद थे। संवाद
बीआरडीएम पब्लिक स्कूल में दिवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रांगण में मेले का आयोजन किया गया। पूरे विद्यालय को मोमबत्तियों, दीपों, कंडील व रंग-बिरंगे सजावटी समान से सजाया गया। मेले का शुभारंभ प्रधानाचार्य वरुण जैन व मानसी जैन ने अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित हवा में कंडील जलाकर किया। प्रधानाचार्य वरुण जैन ने बताया कि दिवाली भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन ही भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे। उस दिन कार्तिक महीने की अमावस्या थी। घने अंधकार में प्रकाश करने के लिए व श्रीराम का स्वागत सत्कार करने के लिए अयोध्या वासियों ने घी के दीपक जलाए थे। तब से हर साल इसे पर्व के रूप में मनाते हैं। मेले में विद्यार्थियों द्वारा गेम्स स्टाल, खाने के व्यंजन व नाच-गाने के कार्यक्रम आयोजित किए गए। अध्यापकों और विद्यार्थियों ने गोल गप्पे, सैंडविच, भेल-पूरी, पाव-भाजी, पेस्ट्री, पैटीज व पॉपकॉर्न का आनंद लिया, जो बच्चों द्वारा खुद तैयार की गई थी। इस अवसर पर हिना नागपाल, अनु, सुनीता शर्मा, दीपिका चोपड़ा, पिंकी, सुनीता मौन, अंकिता शर्मा, मोनिया, निशा गुप्ता, पूजा पुनिया, ऋचा गुप्ता, पूजा मल्होत्रा, प्रीती शर्मा, दीप्ती व रितिका मौजूद थी।
हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दीपों का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने अपनी-अपनी कक्षाओं को बड़ी सुंदर रंगोली व रचनात्मक कार्यों से सजाया। हिंदू शिक्षा समिति के प्रधान राम चौधरी, विद्यालय प्रधान प्रवीण चौधरी, अश्विनी चौधरी, संजीव चौधरी व जितेंद्र चौधरी ने सभी कक्षाओं का दौरा किया व छात्राओं को नकद राशि देकर प्रोत्साहित किया। प्रबंधक समिति के सदस्यों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका तेज दीपावली के दीपों के प्रकाश की तरह चारों दिशाओं में फैले। विद्यालय परंपरा अनुसार टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ को उपहार देकर पर्व की बधाई दी। अंत में कार्यवाहक प्रधानाचार्या मोनिका टुटेजा ने दीपावली की बधाई दी। इस अवसर पर अध्यापिका शीतल, वंदना, रश्मि, मंजू व परमजीत कौर मौजूद रही।