{"_id":"6832150dc8aba2a58b074c8a","slug":"music-company-employee-beaten-and-thrown-off-the-roof-kaithal-news-c-18-1-knl1004-654442-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: म्यूजिक कंपनी कर्मी को पीटकर छत से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: म्यूजिक कंपनी कर्मी को पीटकर छत से फेंका
Sun, 25 May 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 25 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/करनाल। करनाल के सेक्टर-14 पार्ट-2 स्थित एक म्यूजिक कंपनी में काम करने वाले युवक को मामूली कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट का शिकार होना पड़ा। पीड़ित का आरोप है कि कंपनी के ही एक युवक ने अपने साथियों को बुलाकर पहले उसे डंडों से पीटा फिर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इससे उसके हाथ-पांव टूट गए ।
गंभीर हालत में उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में अजय निवासी गुहणा, जिला कैथल ने बताया कि वह सेक्टर-14 पार्ट-2 स्थित एमजी म्यूजिक कंपनी में काम करता है।
21 और 22 मई की मध्यरात्रि करीब 12:01 बजे वह कंपनी स्टाफ सन्नी, बीरु, गुलशन और अमन के साथ बैठा था। इस दौरान अमन ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर कहासुनी हुई और हाथापाई शुरू हो गई। अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर शांत करवा दिया।
विज्ञापन
थोड़ी ही देर बाद अमन ने फोन का अपने साथियों लोगों को बुला लिया। सभी ने मिलकर उसे डंडों से पीटना शुरू कर दिया। अजय ने दावा किया कि उनमें से एक युवक के पास हथियार भी था, जो उसे गोली मारने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं आरोपी अमन ने कहा कि इसको छत से फेंक दो ताकि खुद मर जाए। इसके बाद आरोपियों ने अजय को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
इसके बाद किसी ने अजय को इलाज के लिए कल्पना चावला अस्पताल पहुंचाया। जिस समय उसका प्राथमिक इलाज चला तो वहां मौजूद व्यक्तियों ने डॉक्टर को यह कहकर गुमराह किया कि वह खुद छत से गिरा है और कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करनी है। पीड़ित का आरोप है कि वह उस समय होश में नहीं था। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।