फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mushroom production program launched at the government college.

Kaithal News: राजकीय कॉलेज में मशरूम उत्पादन का कार्यक्रम शुरू

Tue, 23 Jun 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mushroom production program launched at the government college.
महाविद्यालय राजौंद में मशरूम उत्पादन इंटर्नशिप कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर उपस्थित विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ग्योंग की ओर से मशरूम उत्पादन इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम निदेशक जगदीश कुमार के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
निदेशक जगदीश कुमार ने कहा कि मशरूम उत्पादन एक लाभकारी कृषि आधारित उद्यम है, जिसे सीमित संसाधनों के साथ भी सफलतापूर्वक अपनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय सृजन के नए अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव का पूरा लाभ उठाएं तथा इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने की दिशा में आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक विधियों, उत्पादन प्रबंधन, विपणन तथा स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रारंभिक सत्र में विद्यार्थियों को मशरूम उत्पादन के महत्व और इसकी रोजगारपरक संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

महाविद्यालय में कार्यक्रम के समन्वयक राम मेहर सिंह ने बताया कि यह इंटर्नशिप विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर एवं उद्यमशील बनने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम आगामी दिनों में विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों एवं व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed