फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   murder

छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
murder
गांव उमेदपुर डेरा संधू में एक भाई ने पारिवारिक विवाद के चलते दूसरे भाई की हत्या कर दी। मृतक की पत्नी का आरोप है कि आरोपी देवर उस पर गलत नजर रखता था, जब उसने यह बात पति को बतायी तो दोनों भाइयों में विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने सोते समय ही बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डेरा संधू निवासी गीता पत्नी बलबीर कुमार ने थाना सीवन में दी गयी शिकायत में बताया कि उसके पति बलबीर कुमार तीन भाई हैं। इसमें जेठ परमानंद अलग रहता है, जबकि देवर सोहन लाल साथ ही रहता है। आरोप है कि देवर सोहन लाल उस पर गलत नजर रखता था। कई बार मना करने के बाद भी जब वह हरकतों से बाज नहीं आया तो शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी पति बलबीर कुमार को दी। इसके बाद दोनों भाइयों में विवाद शुरू हो गया। पीड़िता ने बताया कि 25 जुलाई को वह अपने बच्चों के साथ कमरे में सोई हुई थी और उसका पति बाहर आंगन में सो रहा था। सुबह करीब तीन बजे उसके पति के चिल्लाने की आवाज आई। इसके बाद बाहर जाकर देखा तो देवर सोहन लाल कुल्हाड़ी से उसके पति के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर ससुर राजाराम आ गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में उसके पति को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसके पति ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी एसआई चंद्रभान ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर उसके देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दोनों भाइयों में होता था विवाद
जिला अस्पताल में पहुंचे लोगों ने बताया कि मृतक बलबीर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। लंबे समय से दोनों भाइयों में घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार झगड़ा हुआ था। मृतक के पास एक लड़का और एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed