{"_id":"6889279be4aaf1df3e009202","slug":"municipal-workers-protested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-703889-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नगरपालिका कर्मियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नगरपालिका कर्मियों ने जताया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका चीका एवं फायर विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने के विरोध में किया गया।
कार्यक्रम में सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान पवन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कच्चे कर्मचारियों का शोषण कर रही है और वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही। चिंतो देवी ने बताया कि 29 जून को फरीदाबाद में मंत्री का नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा घेराव किया गया था, जहां मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाएगा पर नतीजा सिफर रहा। अध्यक्षता तलविंदर सिंह ने और मंच संचालन यूनियन प्रधान चिंतो देवी ने किया। संवाद