{"_id":"67b4edd7496e065ebc07a409","slug":"municipal-elections-became-a-question-of-prestige-kaithal-news-c-18-1-knl1004-584753-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नपा चुनाव बना प्रतिष्ठा का सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नपा चुनाव बना प्रतिष्ठा का सवाल
Wed, 19 Feb 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। पूंडरी नगरपालिका के अध्यक्ष और 16 वार्डो के पार्षदों का चुनाव हलका विधायक के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। दरअसल, पूंडरी विधानसभा के अस्तित्व के बाद से अबकी पहली बार भारतीय जनता पार्टी का विधायक यहां की जनता ने चुना है।
इससे पूर्व पूंडरी में कांग्रेस व निर्दलीय विधायक ही बनते रहे हैं। पूंडरी में पार्षदों के लिए 53 और अध्यक्ष के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए हैं।
निकाय चुनाव में पूंडरी में भाजपा ने अध्यक्ष के पद पर ममता सैनी पर दांव खेला है जबकि विधायक सतपाल जांबा अध्यक्ष पद पर भाजपा का सिंबल किसी और को दिलवाने के लिए प्रयासरत थे लेकिन ऐन वक्त पर भाजपा पार्टी ने जिला सचिव रोशन सैनी की पुत्र वधू ममता सैनी को पार्टी का चिह्न एक तरह से विधायक को झटका देने का काम किया है। ऐसे में अध्यक्ष के साथ 16 वार्डों में पार्टी के पार्षदों को जिताने का जिम्मा जांबा का रहेेगा।
इस तरह माना जा रहा है कि नगरपालिका पूंडरी का चुनाव विधायक के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा। हैरानी तो इस बात की है कि सोमवार को दो पार्षद प्रत्याशियों ने भाजपा सिंबल लौटाकर निर्दलीय ही चुनाव लड़ने में बेहतरी समझी।
विज्ञापन
बताते चलें कि पूंडरी में कांग्रेस पार्टी व आप पार्टी ने बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं दिखाई जबकि पूंडरी में कांग्रेस पार्टी के अच्छे वोट हैं। कस्बा वासियों की मानें तो भाजपा पार्टी ने कमजोर प्रत्याशी पर दांव खेला है। पूंडरी शहर में सैनी समाज के अच्छे-खासे वोट हैं लेकिन सैनी समाज की गुड्डी देवी के बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतरने से ममता सैनी की राह कठिन लग रही है।
दूसरी ओर रोड़ समाज के समर्थन से बबली गोस्वामी भी अपनी जीत के प्रति आशान्वित दिख रही हैं। कस्बा वासियों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी व आप पार्टी ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। बुधवार के बाद प्रचार तेज होने की उम्मीद है। जहां भाजपा अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरा दम झोंक देगी।
गौरतलब है कि वार्ड-दो से तरनीत कौर और वार्ड-छह से पूजा रानी ने भाजपा का चुनाव चिह्न वापस कर निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया। वार्ड दो से विद्यावती, वार्ड छह से रितु मचल भाजपा की प्रत्याशी होंगी।