{"_id":"65b02644a1ceed449f0d184c","slug":"municipal-council-removed-hoardings-by-running-a-campaign-kaithal-news-c-18-1-knl1004-312513-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अभियान चलाकर नगर परिषद ने हटाए होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अभियान चलाकर नगर परिषद ने हटाए होर्डिंग
Wed, 24 Jan 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 24 Jan 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अमर उजाला की ओर से चलाए गए अभियान के बाद मंगलवार को नगर परिषद हरकत में आई। इस पर संज्ञान लेते हुए कर्मियों ने विशेष अभियान चलाकर शहर में मुख्य मार्गाें पर बिना अनुमति के लगाए गए अवैध होर्डिंग हटाए।
नगर परिषद के इस विशेष अभियान के तहत कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय से लेकर पार्क रोड और पार्क रोड से लेकर पिहोवा चौक पर लगाए गए होर्डिग हटाए। इसके साथ ही पुराना बस स्टैंड और छात्रावास रोड पर स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर लगे होर्डिंग भी हटाए गए।
यह कार्रवाई नगर परिषद के सुपरवाइजर चाहत लोट की अगुवाई में कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक के निर्देशों पर की गई। सुपरवाइजर चाहत लोट ने बताया कि अधिकारी के दिशा-निर्देशों पर पिहोवा चौक पर कई निजी प्रतिष्ठानों पर भी लगे विज्ञापनों को हटाया गया है। इसके साथ ही ढांड रोड चौक पर भी यह कार्रवाई की गई है। बताया कि अब यह कार्रवाई अधिकारी के आदेशों पर की गई है। इस मौके पर सुपरवाइजर के साथ चालक जगजीत सिंह, गौरव, रवि, विशाल और संदीप मौजूद थे।
विज्ञापन
अमर उजाला ने पांच दिन तक चलाया विशेष अभियान ः गौरतलब है कि शहर में विभिन्न चौक व चौराहों पर लगाए गए अवैध होर्डिंग की समस्या को लेकर अमर उजाला ने पूरे पांच दिन तक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जानकारी दी गई कि किस प्रकार से शहर के विभिन्न जगहों पर अवैध होर्डिंग लगाए गए हैं। इसको लेकर ही अब नगर परिषद ने इस पर संज्ञान लिया है।
शहर के विभिन्न संगठनों की तरफ से लगाए गए अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई की गई है। इसके तहत नगर परिषद की विशेष टीम का गठन किया गया है, जो अब लगातार अवैध होर्डिंग हटाने का कार्य करेगी। किसी भी संगठन या अन्य किसी प्रतिष्ठान के संचालक को शहर में बिना अनुमति होर्डिंग लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। -कुलदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद