फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Municipal Council President raised the issue of illegal colonies

Kaithal News: नगर परिषद अध्यक्ष ने उठाया अवैध कॉलोनियों का मुद्दा

Sun, 13 Jul 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 13 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council President raised the issue of illegal colonies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी पीजी कॉलेज सभागार में शनिवार शाम जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों और जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं, जिनके समाधान का मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया।

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग और जिला परिषद अध्यक्ष कर्मवीर कौल ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से संबंधित मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। नप अध्यक्ष ने विशेष रूप से शहर की कई कॉलोनियों के अब तक अवैध होने का मुद्दा उठाते हुए उन्हें वैध घोषित कर सुविधाएं देने की मांग की।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों से किया संवाद, योजनाओं को गति देने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने नगर परिषद, ब्लॉक समिति, जिला परिषद व अन्य जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों में सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं—जैसे जल संचयन, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और एक पेड़ मां के नाम—को सक्रियता से लागू करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि गली निर्माण से पहले संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि पाइपलाइन या अन्य बुनियादी कार्य पहले पूरे हो जाएं, जिससे निर्माण के बाद दोबारा खुदाई की जरूरत न पड़े।

वरिष्ठ नागरिकों व गरीब परिवारों के लिए योजनाएं ः मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग करें ताकि उन्हें मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सके। साथ ही, सूर्य घर योजना के तहत 2 किलोवाट सोलर पैनल लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के सबसे करीब होते हैं और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी निगरानी रखना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम में आम जनता से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि प्रत्येक शिकायत का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, जिला प्रभारी अमरपाल राणा, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम, कुलवंत बाजीगर, वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, डीसी प्रीति, एसपी आस्था मोदी, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

स्थानीय निकायों को 700 करोड़ की राशि

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थानीय निकायों के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए हाल ही में 700 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने पदभार संभाला है, तब से ग्राम पंचायतों से लेकर जिला परिषद तक को योजनागत फंडिंग दी जा रही है।


उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित ः इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा, कृषि और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
सुरभि गर्ग ने रखीं मांगें
n
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर ऑडिटोरियम का निर्माण

n
50 वर्ष पुराने बाजारों—काठ मंडी, लोहा मार्केट को पोर्टल पर अधिकृत दिखाना

n
बलराज नगर कॉलोनी को वैध घोषित करना

n
जींद रोड मॉडल टाउन में 100 बेड के अस्पताल की स्थापना

n
रामनगर रेलवे फाटक पर प्रस्तावित अंडरपास का निर्माण शीघ्र शुरू कराना

n
बहुमंजिला पार्किंग और सिटी स्क्वायर का निर्माण कार्य पूरा करवाना

n
कई वार्डों में सामुदायिक केंद्रों की आवश्यकता

मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed